आवारापन 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले दिन ही बंटवारा 1947 को पछाड़कर बनी इमरान हाशमी की सबसे बड़ी ओपनर

Awarapan 2 Box Office Collection: सैकनिल्क के अनुसार, आवारापन 2 ने भारत में पहले दिन करीब 21 करोड़ रुपये कमाए. यह कलेक्शन करीब 9 हजार शोज से हुआ. वहीं विदेशों में फिल्म ने लगभग 2 करोड़ रुपये का कारोबार किया. फिल्म को दर्शकों की तरफ से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
Awarapan 2 Box Office Collection

आवारापन 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Awarapan 2 Box Office Collection: इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. रोमांटिक एक्शन थ्रिलर इस फिल्म ने पहले दिन शानदार कमाई की. 14 अगस्त को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसका मुकाबला सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ से था, लेकिन क्लैश का असर आवारापन 2 की कमाई पर नहीं पड़ा.

विदेश में भी अच्छी कमाई

सैकनिल्क के अनुसार, आवारापन 2 ने भारत में पहले दिन करीब 21 करोड़ रुपये कमाए. यह कलेक्शन करीब 9 हजार शोज से हुआ. वहीं विदेशों में फिल्म ने लगभग 2 करोड़ रुपये का कारोबार किया. फिल्म को दर्शकों की तरफ से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

आवारापन का रिकॉर्ड टूटा

आवारापन 2 का पहले दिन का इंडियन ग्रॉस कलेक्शन करीब 25.20 करोड़ रुपये रहा. विदेशों की कमाई जोड़ने के बाद फिल्म का पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 27.20 करोड़ रुपये पहुंच गया. इसी के साथ फिल्म ने 2007 में रिलीज हुई आवारापन के करीब 12 करोड़ रुपये के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया.

ये भी पढ़ें-19 साल बाद लौटे इमरान हाशमी, ‘आवारापन 2’ को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, फैंस बोले- पैसा वसूल

बंटवारा 1947 की कम कमाई

आवारापन 2 के साथ सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ भी रिलीज हुई थी. फिल्म को लेकर पहले से चर्चा थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसे उम्मीद के मुताबिक शुरुआत नहीं मिली. रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने भारत में करीब ‘5 करोड़ रुपये’ और विदेशों में लगभग ‘1.5 करोड़ रुपये’ कमाए. इसका पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब ‘8.34 करोड़ रुपये’ रहा.

आवारापन 2 के बारे में

आवारापन 2 इमरान हाशमी की रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर दमदार और इमोशनल किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म की कहानी में प्यार, एक्शन और बदले का रोमांच देखने को मिलता है. रिलीज के साथ ही फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और बॉक्स ऑफिस पर भी इसकी शुरुआत शानदार रही.

ज़रूर पढ़ें