Batwara 1947 BO Collection Day2: दूसरे दिन सनी देओल की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, कमाई में ढाई गुना उछाल

Batwara 1947 BO Collection Day2: राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी ‘बंटवारा 1947’ ने पहले दिन भारत में करीब 5 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वही विदेशों से फिल्म को लगभग 1.5 करोड़ रुपये मिले. फिल्म का पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 8 करोड़ रुपये रहा.
Batwara 1947 box office collection

बटवारा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

Batwara 1947 BO Collection Day2: सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन शानदार वापसी की है. पहले दिन फिल्म की कमाई धीमी रही थी, लेकिन 15 अगस्त को इसकी कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिला. स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी का फिल्म को सीधा फायदा मिला है. बता दें कि ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ एक ही दिन यानी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं. दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर सीधा मुकाबला देखने को मिला. इस क्लैश का असर पहले दिन सनी देओल की फिल्म की कमाई पर पड़ा.

पहले दिन कितना कमाया?

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी ‘बंटवारा 1947’ ने पहले दिन भारत में करीब 5 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वही विदेशों से फिल्म को लगभग 1.5 करोड़ रुपये मिले. फिल्म का पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 8 करोड़ रुपये रहा.

दूसरे दिन कमाई में बड़ा उछाल

दूसरे दिन फिल्म की कमाई में करीब ढाई गुना बढ़ोतरी हुई. सैकनिल्क के शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, 15 अगस्त को ‘बंटवारा 1947’ ने भारत में लगभग 13.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया. विदेशों में भी फिल्म ने लगभग 2 करोड़ रुपये कमाए.

दो दिन में 26 करोड़ के पार

दो दिनों में फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन करीब 19.25 करोड़ रुपये हो गया है. इसका ग्रॉस कलेक्शन लगभग 22.91 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. विदेशी बाजार से फिल्म ने करीब 3.5 करोड़ रुपये कमाए हैं. इस तरह ‘बंटवारा 1947’ का दो दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 26.41 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

‘आवारापन 2’ से अब भी पीछे

दूसरे दिन कमाई में बड़ा उछाल आने के बावजूद ‘बंटवारा 1947’ अभी ‘आवारापन 2’ से पीछे है. रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘आवारापन 2’ ने दूसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 33 करोड़ रुपये कमाए. वहीं दो दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 72.90 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-आवारापन 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले दिन ही बंटवारा 1947 को पछाड़कर बनी इमरान हाशमी की सबसे बड़ी ओपनर

रविवार पर नजर

अब सनी देओल की फिल्म की नजर रविवार के कलेक्शन पर है. शनिवार को मिली बढ़त के बाद देखना होगा कि रविवार को फिल्म की कमाई कितनी बढ़ती है और क्या यह बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार को बरकरार रख पाती है.

ज़रूर पढ़ें