Bollywood Stars Holi 2026: होली की मस्ती में डूबा बॉलीवुड, इन सितारों ने जमकर मनाया रंगों का त्योहार
बॉलीवुड सितारों ने जमकर मनाई होली
Bollywood Stars Holi 2026: रंगों के त्योहार होली की धूम देशभर में है. बच्चों से लेकर बड़ों तक और नेता से लेकर बॉलीवुड सितारों तक सभी होली के रंग में डूबे नजर आ रहे हैं. सेलेब्स ने होली के त्योहार को मनाते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीर और मैसेज शेयर किए. वरुण धवन, कटरीना कैफ, कृति सेनन समेत कई सेलिब्रिटी ने फोटो शेयर की.
कृति सेनन ने फैमिली के साथ शेयर की फोटो
बॉलीवुड की परमसुंदरी यानी एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ होली का त्योहार मनाया. सेनन अपनी बहन नूपुर और उनके पति सिंगर स्टेबिन बेन के साथ होली की शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर पोस्ट की. इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि हमारे परिवार की ओर से सभी को होली की शुभकामनाएं.
रणदीप हुड्डा ने पत्नी के साथ मनाई होली
एक्टर रणदीप हुड्डा ने पत्नी लिन लैशराम के साथ होली का त्योहार मनाया. दोनों जल्द पैरेंट्स बनने वाले हैं. ये होली रणदीप और लिन के लिए खास रही. कपल्स ने प्यारी सी तस्वीरें सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और होली की बधाई दी.
मां बनने के बाद कटरीना की पहली होली
एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने पति विक्की कौशल, देवर सनी और बहन के साथ होली खेली. तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की. उन्होंने अपने फैंस को होली की बधाई दी.
वरुण धवन और नताशा की प्यारी सी होली
एक्टर वरुण धवन ने पत्नी नताशा के साथ जमकर होली खेली. कपल रंगों में रंगे नजर आए. इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करके बधाई और शुभकामनाएं दीं.
ये भी पढ़ें: आरजे महवश और युजवेंद्र चहल की दोस्ती का हुआ ‘द एंड’, अनफॉलो करने के बाद अब महवश ने क्रिकेट से भी बनाई दूरी
रणबीर ने बिटिया राहा के साथ खेली होली
रणबीर कपूर ने अपनी बिटिया राहा के साथ होली खेली. सोहा अली खान और कुणाल खेमू ने भी बेटी इनाया के साथ होली खेली.