Nora Fatehi: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग से घबरा गई नोरा फतेही, बोलीं-आध्यात्मिक और मानसिक रूप से थक चुके हैं…

Nora Fatehi: यूएस-इजरायल और ईरान की जंग के बीच नोरा फतेही का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में उन्होंने मिडिल ईस्ट में चल रही जंग को लेकर चिंता व्यक्त की हैं.
Nora Fatehi

नोरा फतेही

Nora Fatehi: यूएस-इजरायल और ईरान की जंग का असर मिडिल ईस्ट के कई देशों में देखने को मिल रहा है. इसी बीच फेमस डांसर और फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही ने भी मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को लेकर चिंता जाहिर की है. यूएस-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का असर कुवैत और दुबई में भी देखने को मिल रहा है. ईराल लगातार मिडिल ईस्ट पर मिसाइलें दाग रहा है.

लोगों के अंदर डर बैठ गया है- नोरा फेतही

नोरा फतेही ज्यादातर दुबई में रहती है. इसलिए उनके चाहने वालों को एक्ट्रेस की चिंता होने लगी थी. अब नोरा ने एक वीडियो जारी करते हुए मिडिल ईस्ट में तनाव को लेकर चिंता जाहिर की है. साथ ही अपने फैंस को बताया कि वह ठीक है और दुबई में नहीं है. नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा “मुझे पता है कि हर दिन लोगों को अंदर ही अंदर डर लगता है कि कल क्या होने वाला है. इस इलाके में जो हो रहा है, उसके विजुअल्स देखने के बाद मुझे बहुत बुरा लग रहा है क्योंकि हम नहीं चाहते कि बेगुनाहों की जानें जाएं. हम यह बहुत सह चुके हैं.”

चीजें हमारे कंट्रोल में नहीं हैं- नोरा फतेही

नोरा फतेही ने वीडियो में आगे कहा “साल दर साल एक के बाद एक उथल-पुथल, एक के बाद एक लड़ाई और एक के बाद एक दुखद घटना. हमें प्रार्थना करने की जरूरत है, दुनिया भर में जो बाकी चीजें हो रही हैं, वे हमारे कंट्रोल में नहीं हैं, यह बुरा है. हां हालात और बिगड़ेंगे और बेहतर होने से पहले और खराब होंगे. पावर में बहुत बड़ा बदलाव होगा और एक नया वर्ल्ड ऑर्डर बनेगा. हो सकता है कि उस पर हमारा कंट्रोल न हो.”

ज्यादातर लोग शांति चाहते है- नोरा फतेही

वह कहती है कि इस तरह की घटनाओं कि कीमत हमेशा आम लोग ही चुकाते हैं. ज्यातार लोग असल में शांति और नॉर्मल महौल चाहते है.इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘आत्याधमिक और मानसिक रुप से हम थक चुके हैं अब दुनिया में केवल शांति चाहते हैं.’

ये भी पढ़ें-अनन्या पांडे की कजिन ने लॉस एंजिल्स में खरीदी आलीशान हवेली, सालों बाद पूरा हुआ सपना

ज़रूर पढ़ें