Cocktail 2 Collection Day 1: रिलीज होते ही छा गई शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’, पहले ही दिन तोड़ा रिकॉर्ड, जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Cocktail 2 Collection Day 1: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'कॉकटेल 2' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. आइए जानते है फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.
Cocktail 2 box office collection

'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Cocktail 2 Collection Day 1: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. ये फिल्म इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. रिलीज से पहले फिल्म के ट्रेलर और गानों ने दर्शकों के बीच धूम मचा दी थी, अब रिलीज के बाद फिल्म को भी दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.

इन फिल्मों के साथ मुकाबला

‘मैं वापस आऊंगा’, ‘गवर्नर’ और ‘भारत भाग्य विधाता’ जैसी फिल्मों के साथ इसका सीधा मुकाबला है क्योंकि ‘कॉकटेल 2’ इन फिल्मों के रिलीज होने के एक हफ्ते के अंदर ही रिलीज हुई है. लेकिन फिर भी शाहीद कपूर की इस फिल्म ने जबरदस्त ओपनिंग की. कॉकटेल 2 ने एडवांस बुकिंग में भी दम-खम दिखाया था और अब रिलीज के बाद इसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.

सैकनिल्क द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क द्वारा जारी आंकड़ों पर नजर डालें तो शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन डबल डिजिट में कमाई की है. पहले दिन बॉक्स ऑफ़िस पर इसने 13.50 करोड़ रुपये की नेट कमाई की, जबकि भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 16.20 करोड़ रुपये है.

पहली वाली को तोड़ा रिकॉर्ड

विदेशों में, शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ने 4 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है और इसी के साथ ‘कॉकटेल 2’ का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 20.20 करोड़ रुपये हो गया है. कमाई के मामले में फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई ‘कॉकटेल’ से आगे निकल गई है, जिसने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.95 करोड़ का कलेक्शन किया था.

ये भी पढ़ें-OTT Releases This Week: ओटीटी पर इस हफ्ते होगा भरपूर मनोरंजन, रिलीज होंगी दमदार फिल्में और वेब सीरीज, देखें लिस्ट

ज़रूर पढ़ें