‘धुरंधर-2’ पर भड़के पाक नेता नबील गबोल, फिल्म को बताया बकवास!

Dhurandhar 2: पहले पार्ट 'धुरंधर' को देखने के बाद पाकिस्तानी नेता नबील गबोल ने जमील के रोल की खूब तारीफ की थी और दावा किया था कि यह किरदार उनसे प्रेरित (inspired) है. उनका यह बयान खूब वायरल हुआ था. लेकिन जैसे ही 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हुई, इसे देखने के बाद नबील गबोल के सुर बदल गए हैं.
nabil gabol

नबील गबोल

Dhurandhar 2: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने सभी बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम कर लिए हैं. वहीं अब ‘धुरंधर-2’ भी अपने दमदार परफॉर्मेंस से हर दिन अच्छी कमाई कर नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है. फिल्म में राकेश बेदी ने ‘जमील जमाली’ का किरदार निभाया है, जिसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है. राकेश के इस किरदार ने न केवल फैंस के दिलों में जगह बनाई है, बल्कि पाकिस्तान की सियासत में भी भूचाल ला दिया है.

पहले पार्ट ‘धुरंधर’ को देखने के बाद पाकिस्तानी नेता नबील गबोल ने जमील के रोल की खूब तारीफ की थी और दावा किया था कि यह किरदार उनसे प्रेरित (inspired) है. उनका यह बयान खूब वायरल हुआ था. लेकिन जैसे ही ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई, इसे देखने के बाद नबील गबोल के सुर बदल गए हैं.

नबील गबोल ने ‘धुरंधर 2’ पर नाराजगी जताई

नबील ने एक इंटरव्यू के दौरान ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने बयान देते हुए कहा कि ‘धुरंधर 2’ फिल्म बहुत ही बकवास बनी है और इसमें ल्यारी की संस्कृति को गलत तरीके से दिखाया गया है. नबील ने कहा कि वे जमील जमाली के रोल से खुश नहीं हैं और फिल्म में जो दिखाया गया है, उससे वे बहुत नाराज हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि ल्यारी में ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां आपको कोई डिस्को दिखाई दे. आगे उन्होंने कहा कि ल्यारी में कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं है, जो ‘बलोच पंजाबी’ बोलता हो, जबकि फिल्म में जमील जमाली को पंजाबी भाषा में बात करते हुए दिखाया गया है.

इंटरव्यू के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि ल्यारी के असली कल्चर में उनका किरदार ‘दबंग’ था और उन्होंने पूरी दबंगई के साथ सियासत की है. लेकिन फिल्म में जमील को एक चापलूसी करने वाले व्यक्ति के रूप में दिखाया गया है, जो उनके व्यक्तित्व पर बिल्कुल फिट नहीं बैठता.

रहमान डकैत के रोल पर भी बात की

इसके अलावा, नबील ने ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट में रहमान डकैत का रोल निभाने वाले अक्षय खन्ना के बारे में भी बात की. नबील ने कहा कि फिल्म में जिस तरीके से अब्दुल रहमान का किरदार दिखाया गया है, वह हकीकत में वैसा बिल्कुल भी नहीं था. उन्होंने कहा, ‘मैं अब्दुल रहमान का बहुत करीबी रहा हूं और उन्हें बहुत अच्छे से जानता हूं.’ नबील ने बताया कि उस समय अब्दुल रहमान के साथ उनकी बहुत जमती थी. वे रात-रात भर साथ रहते थे और कचहरियां करते थे. नबील के अनुसार, फिल्म में जिस तरह की दहशत दिखाई गई है, वैसी स्थिति बिल्कुल नहीं थी.

ल्यारी में गैंगवार का माहौल अब्दुल रहमान की मृत्यु के बाद शुरू हुआ. अब्दुल रहमान केवल शांति चाहते थे, इसीलिए उन्होंने ‘अमन कमेटी’ भी बनाई थी. फिल्म में जो दिखाया गया है, वह पूरी तरह गलत है. उनके जाने के बाद जो नए लोग आए, उन्होंने पूरा माहौल बिगाड़ दिया और उसे गैंगवार का नाम दे दिया.

ये भी पढ़ें-धुरंधर 2’ के बाद बौखलाए ‘जमील जमाली’, बोले- हम धुरंधर 3 बनाएंगे, तब असली ल्यारी दिखाएंगे

ल्यारी से कोई भी जिंदा निकालकर नही जाता था

इससे पहले नबील ने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि ल्यारी कोई आतंकवादी हब नहीं है. अगर ल्यारी में भूलकर भी कोई आतंकवादी दिख जाता, तो वह यहां से जिंदा निकलकर नहीं जा पाता था. उन्होंने यह भी कहा कि ‘धुरंधर’ फिल्म में जो रोल दिखाया गया है, वह पूरी तरह से गलत है और मेरी असल जिंदगी से उसका कोई मेल नहीं खाता. मैं बहुत ही दबंग व्यक्ति था.

ज़रूर पढ़ें