‘धुरंधर 2’ के बाद बौखलाए ‘जमील जमाली’, बोले- हम धुरंधर 3 बनाएंगे, तब असली ल्यारी दिखाएंगे

धुरंधर के पहले पार्ट के बाद से ही नबील गबोल गायब हो गए थे और मीडिया के सामने नहीं आ रहे थे. हालांकि उस वक्त भी उन्होंने फिल्म के निर्देशक आदित्य धर पर सवाल उठाए थे.
Pakistani politician Nabeel Gabol said that we will make Dhurandhar 3.

पाकिस्तानी राजनेता नबील गबोल ने कहा कि हम धुरंधर 3 बनाएंगे.

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए 9 दिन बीत चुके हैं. लेकिन फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. फिल्म की कमाई अब तक 700 करोड़ और वर्ल्डवाइड 1100 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है. दूसरे हफ्ते भी दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज कम होता हुआ नहीं दिख रहा है. लेकिन इस बीच ‘धुरंधर द रिवेंज’ से जुड़ा एक किरदार काफी चर्चा में है. राकेश बेदी ने फिल्म में जमील जमाली का किरदार निभाया है. बताया जाता है कि ये किरदार पाकिस्तान के एक राजनेता नबील गबोल पर बेस्ड है. जिसको लेकर अब नबील गबोल भड़के नजर आ रहे हैं.

‘धुरंधर 3 का नाम ल्यारी का गब्बर रखेंगे’

जब धुरंधर का पहला पार्ट आया था, उसमें भी जमील जमाली का किरदार राकेश बेदी ने निभाया था. बताया जाता है कि ये किरदार पाकिस्तानी नेता नबील गबोल पर निभाया गया था. जमील जमाली के किरदार को थोड़ा कॉमिक दिखाया गया था. धुरंधर के पहले पार्ट के बाद से ही नबील गबोल गायब हो गए थे और मीडिया के सामने नहीं आ रहे थे. हालांकि उस वक्त भी उन्होंने फिल्म के निर्देशक आदित्य धर पर सवाल उठाए थे.

वहीं अब धुरंधर 2 के बाद नबील गबोल भड़के नजर आ रहे हैं. नबील गबोल ने कहा कि मैं दबंग किस्म का व्यक्ति हूं. फिल्म में मुझे कॉमेडी करते हुए दिखाया गया. गबोल ने कहा कि हम धुरंधर 3 बनाएंगे, जिसका नाम ल्यारी का गब्बर रखेंगे. वहीं नबील गबोल के बयान के बाद फैंस उनके मजे लेने से नहीं चूक रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि जमील साहब तो अपने किरदार से बाहर आ रहे हैं.

‘धुरंधर 2’ में ‘जमील जमाली’ इंडियन एजेंट निकला

धुरंधर के पहले पार्ट में राकेश बेदी ने जिस जमील जमाली का किरदार निभाया था, फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने ‘धुरंधर 2’ यानी ‘धुरंधर द रिवेंज’ में इंडियन एजेंट दिखाया है. ‘धुरंधर 2’ में जमील जमाली को इंडियन एजेंट दिखाना सभी के लिए सरप्राइज था, हालांकि फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं.

ये भी पढे़ं: एक से ज्यादा बीबी हुई तो नहीं भर पाएंगे UP TET का फॉर्म, यूपी में शिक्षक परीक्षा का नया नियम लागू

ज़रूर पढ़ें