‘धुरंधर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, रणवीर सिंह के ‘हमजा’ अवतार ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें
'धुरंधर 2'
Dhurandhar 2 Trailer: साल 2025 के आखिरी महीने दिसंबर में रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ अपने शुरुआती दिनों से ही ताबड़तोड़ कमाई कर कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पछाड़कर साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. फिल्म में अक्षय खन्ना के रोल ने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया. फैंस से लेकर दिग्गज सितारों ने भी इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया. वहीं अब एक बार फिर सिनेमाघरों में फैंस की भीड़ देखने को मिलने वाली है, क्योंकि फिल्म ‘धुरंधर’ का सेकंड पार्ट ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में जल्द ही दस्तक देने वाला है. इसके लिए मेकर्स ने ट्रेलर की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट कर दिया है.
‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर कब रिलीज होगा?
फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे कि आखिर ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर कब रिलीज होगा और वे फिल्म की एक झलक कब देख पाएंगे. बता दें कि आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ का नाम ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रखा गया है. फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट अब कन्फर्म हो गई है. मेकर्स ने बताया है कि ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर 7 मार्च यानी कल सुबह 11:01 बजे रिलीज होगा.
डेट अनाउंसमेंट के साथ ही फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया गया है, जिसमें रणवीर सिंह ‘हमजा’ के रोल में काफी इंटेन्स लग रहे हैं. मेकर्स के इस ऐलान के बाद फैंस में काफी खुशी देखी जा रही है और उनमें इस बात को लेकर भी एक्साइटमेंट बनी हुई है कि धुरंधर का सेकंड पार्ट सिनेमाघरों में अपना कितना दम दिखाता है.
फिल्म ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी?
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट कन्फर्म कर दी है. पहले इसी दिन यानी 19 मार्च को साउथ के मशहूर एक्टर यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है. अब ‘टॉक्सिक’ 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. इसकी जानकारी खुद यश ने 4 मार्च को दी है. साथ ही,उन्होंने रिलीज डेट बढ़ाने के पीछे की वजह भी बताई है. यश के अनुसार, मिडल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया है.
‘धुरंधर 2’ का रन टाइम कितना रहेगा?
- रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ अपने पहले पार्ट से काफी बड़ी बताई जा रही है.
- जानकारी के अनुसार, फिल्म का रन टाइम लगभग 3 घंटे 45 मिनट का होगा.
- फिल्म की इस अवधि (Run Time) को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चाएं हो रही हैं.
- फैंस का कहना है कि फिल्म की टाइमिंग को बदल दिया गया है. पहले जो समय बताया गया था, अब उसे और अधिक लंबा कर दिया गया है.
- ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन लीड रोल में नजर आने वाले हैं.
ट्रेलर रिलीज से पहले ही फिल्म ने की कमाई
वहीं आपको रहमान डकैत के रोल में अक्षय खन्ना भी थोड़ी-थोड़ी देर में स्क्रीन पर दिखाई देंगे. ट्रेलर रिलीज होने से पहले ही ‘धुरंधर 2’ का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. जानकारी के अनुसार, फिल्म ने अब तक यूएस (US) में करीब 1 मिलियन डॉलर की कमाई (प्री-सेल्स) कर ली है. वहीं ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि ट्रेलर रिलीज होने के बाद इन आंकड़ों में और भी ज्यादा इजाफा देखने को मिल सकता है.