फिल्म अभिनेता राजपाल यादव को तिहाड़ जेल में ही रहना होगा, हाई कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

हाई कोर्ट ने फटकार लगाते हुए कहा, 'राजपाल कई बार कह चुके हैं, कि कर्ज लौटाएंगे. कर्ज ना लौटाने के कारण ही उन्हें सजा सुनाई गई. आपको 25-30 बार मौके दिए गए. लेकिन फिर भी आपन पैसे नहीं लौटाए.'
Film actor Rajpal Yadav (File Photo)

फिल्म अभिनेता राजपाल यादव(File Photo)

Rajpal Yadav: फिल्म अभिनेता राजपाल यादव को अब तिहाड़ जेल में ही रहना होगा. चेक बाउंस मामले में गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट में एक्टर की जमानत याचिका को लेकर सुनवाई हुई थी. लेकिन कोर्ट ने जमानत देने से मना करते हुए याचिका खारिज कर दी.

16 फरवरी को अगली सुनवाई

12 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट में एक्टर राजपाल यादव की जमानत याचिका को लेकर सुनवाई हुई. एक्टर के वकील ने कोर्ट में कहा कि राजपाल यादव ने फिल्म में जो 5 करोड़ लगाए थे, उसे वो चुकाना चाहते हैं. अब तक 3 करोड़ की धनराशि वापस भी की जा चुकी है. वो मामले को सुलझाना चाहते हैं.

इस दौरान तमाम दलीले सुनन के बाद भी कोर्ट ने एक्टर को फटकार लगाई. कोर्ट ने कहा कि आपने कहा था कि पैसे लौटाएंगे, लेकिन इतना वक्त बीतने के बाद भी धनराशि वापस नहीं की. इसी कारण आपको जेल में सरेंडर करना पड़ा. इसके साथ ही राजपाल यादव की सजा रद्द करने वाली याचिका को लेकर हाई कोर्ट ने मुरली प्रोजेक्ट कंपनी को भी नोटिस जारी किया है. अब मामले में अगली सुनवाई सोमवार यानी 16 फरवरी को होगी.

’25-30 मौके मिले, लेकिन वादा नहीं निभाया’

मामले में सुनवाई करते हुए जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने कहा, ‘राजपाल कई बार कह चुके हैं, कि कर्ज लौटाएंगे. कर्ज ना लौटाने के कारण ही उन्हें सजा सुनाई गई. आपको 25-30 बार मौके दिए गए. लेकिन फिर भी आपन पैसे नहीं लौटाए. तो फिर अब रिहाई की मांग क्यों की जा रही है. समझ में नहीं आता कि ये बहस क्यों हो रही है.’

‘अता पता लापता’ के लिए लिया था कर्ज

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने ‘अता पता लापता’ फिल्म बनाने के लिए लगभग 9 करोड़ का कर्ज लिया था. राजपाल यादव खुद इस फिल्म के डायरेक्टर थे. लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई और राजपाल यादव अपने कर्ज को चुका नहीं सके. इसके बाद मामला कोर्ट में पहुंच गया.

हालांकि राजपाल की मदद के लिए कई फिल्मी हस्तियों ने मदद का हाथ बढ़ाया है. सोनू सूद ने कहा है कि बॉलीवुड के सभी लोग पैसे इकट्ठा करें, जिससे कि राजपाल यादव की मदद की जा सके.

ये भी पढें: अनिल कपूर की नई फिल्म ‘Subedaar’ का टीजर रिलीज, ओटीटी के इस प्लेटफॉर्म पर मचाएगी धमाल

ज़रूर पढ़ें