बवाल के बाद बदलेगा ‘घूसखोर पंडत’ का टाइटल, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने दिए ये निर्देश
घूसखोर पंडित
Ghuskhor Pandat: मनोज वाजपेयी स्टारर अपकमिंग OTT फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ का टीजर रिलीज होते ही देश भर में बवाल मच गया. टीजर सामने आने के बाद जगह-जगह विरोध शुरू हो गया. ब्राह्मण संगठनों ने इसका कड़ा विरोध जताया, जिसके बाद केंद्र सरकार ने सभी प्लेटफॉर्म से टीजर हटाने के निर्देश दिए थे. वहीं, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस फिल्म के टाइटल को लेकर केंद्र सरकार से अनुरोध किया था. इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए ‘घूसखोर पंडत’ का टाइटल हटाने के निर्देश दिए हैं.
घूसखोर पंडत का बदलेगा टाइटल
OTT फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ का टीजर 3 फरवरी को रिलीज हुआ था. मनोज वाजपे यी की इस फिल्म के टीजर में एक डायलॉग था, जिसमें अजय दीक्षित नाम का कैरेक्टर अपने आप को ‘बदनाम पंडित’ और कुछ अभद्र शब्द भी बोलता है. इसके बाद देश भर में विरोध शुरू हो गया.
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बवाल के बीच इस फिल्म के मामले में केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की थी. उन्होंने कहा था कि इस तरह के शीर्षक सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाते हैं. अब उनके अनुरोध को मानते हुए केंद्र सरकार ने फिल्म का टाइटल बदलने के निर्देश दिए हैं. इस बात की जानकारी खुद डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने एक वीडियो जारी कर दी है.
उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- ‘पंडित शब्द विद्वता और त्याग का प्रतीक रहा है. ब्राह्मणों का योगदान राष्ट्र निर्माण में प्रथम पंक्ति में रहा है. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ब्राह्मण समाज को अनुचित तरीके से इंगित कर आगामी समय में रिलीज को प्रस्तावित ‘घूसखोर पंडत’ शीर्षक फिल्म जो कि वर्ग विशेष की भावनाओं को आहत करने वाली थी, जिसके संबंध में मेरे द्वारा भारत सरकार से फिल्म के शीर्षक को हटाने का अनुरोध किया गया था.
पंडित शब्द विद्वता और त्याग का प्रतीक रहा है, ब्राह्मणों का योगदान राष्ट्र निर्माण में प्रथम पंक्ति में रहा है, "ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ब्राह्मण समाज को अनुचित तरीके से इंगित कर आगामी समय में रिलीज को प्रस्तावित "घूसखोर पंडत" शीर्षक फिल्म जो कि वर्ग विशेष की भावनाओं को आहत करने… pic.twitter.com/qsusftjB31
— Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) February 6, 2026
उन्होंने आगे लिखा- ‘भारत सरकार ने मेरे अनुरोध को स्वीकार करते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस शीर्षक को हटाने के सख्त निर्देश जारी करते हुए भविष्य में किसी भी वर्ग विशेष पर इस तरह की अनुचित टिप्पणी को फिल्मों, वेब सीरीज एवं अन्य माध्यमों में अमल में न लाए जाने के निर्देश दिए हैं, जिससे सामाजिक विद्वेष पनपता हो.मैं इस मांग को स्वीकार करने पर भारत सरकार का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं.’
ये भी पढ़ें- क्या दिवालिया हो गए हैं गोविंदा? अफवाहों पर एक्टर के मैनेजर ने तोड़ी चुप्पी…
मनोज वाजपेयी ने मांगी माफी
वहीं, फिल्म के टीजर को लेकर बवाल मचने के बाद एक्टर मनोज वाजपेयी ने माफी भी मांगी है. उन्होंने 6 फरवरी को सुबह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा- ‘लोगों ने जो भावनाएं व्यक्त की हैं मैं उनका सम्मान करता हूं. फिल्म के टीजर और प्रमोशनल पोस्टर हटा दिए गए हैं. मेरा मकसद किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था.’