क्या गोविंदा करेंगे दूसरी शादी? पत्नी सुनीता आहूजा ने राखी सावंत के सामने खोला राज
सुनीता आहूजा और गोविंदा
Sunita Ahuja Shocking Revelations: बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहते हैं. एक्टर की वाइफ सुनीता आहूजा उन पर कई गंभीर आरोप भी लगा चुकी हैं और उनके आरोपों पर गोविंदा ने खुलकर अपनी बात भी रखी है. गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते के बीच इतनी ज्यादा दरार आ गई थी कि दोनों के रिश्ते की बात तलाक तक पहुंच गई थी.
हालांकि, कोर्ट से सुनीता ने अपनी याचिका वापस ले ली है. बता दें कि याचिका वापस लेने के साथ-साथ सुनीता ने एक बड़ा खुलासा भी किया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. इन दिनों सोशल मीडिया पर राखी सावंत और गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों एक-दूसरे से बात करती हई नजर आ रही हैं.
सुनीता आहूजा ने खोला राज
वायरल वीडियो में सुनीता आहूजा और राखी सावंत एक-दूसरे से फोन पर बात करती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि राखी को ज़रा सा भी इस बात का अंदाज़ा नहीं है कि उनके पास पैपराजी खड़े हुए हैं. कॉल पर राखी, एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा की तारीफ करती हैं. तब राखी की इस तारीफ वाली बात को लेकर सुनीता बोलती हैं कि लोगों को उनके सपोर्ट में बोलना चाहिए.

बातचीत के दौरान सुनीता ने कहा कि पूनम पांडे जैसे लोग गोविंदा के पक्ष में बोल रहे हैं. उनकी इस बात पर राखी कहती हैं, ‘सुनीता जी, घर का दाल-चावल सबसे अच्छा होता है, बाहर का चिकन टिक्का खाने से शरीर को नुकसान होता है.’ फिर सुनीता इस बात का पलटवार करते हुए कहती हैं कि चिकन टिक्का भी बहुत स्वादिष्ट और अच्छा होता है. इसके आगे सुनीता ने राखी से कहा, ‘क्या तुमने उस औरत को नहीं देखा जिसे वह अपने साथ एयरपोर्ट पर लेकर गया था.’
सुनीता ने अपना केस वापस क्यों लिया?
सुनीता ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि वह 5-6 साल से चुप थीं, लेकिन अब उनकी जगह किसी और को दी जा रही है जिससे उन्हें बहुत बुरा लग रहा है. इस पर राखी ने उन्हें 200 करोड़ की संपत्ति पर नजर रखने और सब कुछ अपने नाम करवाने की सलाह दी, ताकि कोई दूसरी औरत जायदाद न हड़प सके. इसके बाद सुनीता ने खुलासा किया कि उन्होंने केस इसलिए वापस लिया क्योंकि गोविंदा और वह दूसरी महिला शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें-आवारापन 2 की सफलता पर भावुक हुईं इमरान हाशमी की पत्नी परवीन, शेयर किया पोस्ट
क्या दूसरी शादी करेंगे एक्टर गोविंदा?
रिपोर्ट्स के अनुसार, इन दिनों गोविंदा का नाम एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार के साथ जोड़ा जा रहा है, जिन्हें गोविंदा खुद फिल्म ‘रूपा’ से बॉलीवुड में लॉन्च कर रहे हैं. दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है, जिसके बाद सुनीता ने गोविंदा को सार्वजनिक रूप से ‘शुगर डैडी’ कह दिया था. इस पर पलटवार करते हुए गोविंदा ने भी सुनीता को अपनी हद में रहने के लिए कहा था.