‘मैं तो नहीं हैवान…,’ रिलीज होते ही यूट्यूब पर छाया अक्षय-सैफ का नया गाना, राघव चैतन्य की आवाज में दिखा जबरदस्त अंदाज

Haiwaan Tittle Track: बॉलीवुड स्टारर अक्षय कुमार और सैफ अली खान की अपनी अपकमिंग फिल्म हैवान का टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया गया है.
Haiwaan

हैवान

Haiwaan Tittle Track: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार और सैफ अली खान की अपनी अपकमिंग फिल्म हैवान को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म को लेकर फैंस के बीच पहले से ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. अब मेकर्स ने फिल्म का टाइटल ट्रैक ‘मैं तो नहीं हैवान’ रिलीज कर दिया है. इस गाने के सामने आते ही यूट्यूब और सोशल मीडिया पर इसको लेकर चर्चा तेज हो गई है.

यूट्यूब पर छाया हैवान का टाइटल ट्रैक

अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर फिल्म हैवान का टाइटल ट्रैक रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है. 24 घंटे के अंदर ही इस गाने को यूट्यूब पर 30 लाख से ज्यादा लोगों ने सुन लिया है. साथ ही यह गाना सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है. गाने में सैफ, अक्षय, श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर नजर आ रहे हैं. सॉन्ग के वीडियो में अक्षय का मॉन्स्टर लुक लोगों को बेहद पसंद आ रहा है.

यह भी पढ़ें: Mirzapur BO Day03: पहले वीकेंड पर ‘मिर्जापुर’ ने उड़ाया गर्दा, कमाए इतने करोड़ रुपये, मुन्ना-कालीन भैया का जलवा बरकरार

राघव चैतन्य ने दी आवाज

हैवान के टाइटल ट्रैक को म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम ने बनाया है. साथ ही उन्होंने गाने की धुन भी तैयार की है. इस गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं, जिसे राघव चैतन्य ने आवाज दी है. 2 मिनट 49 सेंकड का यह गाना लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. फिल्म की बात करें तो यह प्रियदर्शन की ही मलयालम फिल्म ओप्पम ही हिंदी रीमेक है.

कब होगी रिलीज?

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म हैवान 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है. बता दें, फिल्म को 16+ सर्टिफिकेट मिला है. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार विलेन के रोल में नजर आ रहे हैं, जबकि सैफ हीरो की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म के जोनर की बात करें, तो यह साइकोलॉजिकल थ्रीलर मूवी है.

ज़रूर पढ़ें