श्मशान घाट में रिलीज होगा इस साउथ फिल्म का टीजर, सुनकर कांप जाएगी रूह

Geethanjali Malli Vachindi Teaser: हॉरर फिल्मों को प्रमोट करने के तरीके भी निराले होते हैं. साउथ की इस फिल्म का टीजर श्मशान में रिलीज किया जाएगा.
Geethanjali Malli Vachindi

गीतांजली मल्ली वचिंडी

Geethanjali Malli Vachindi: हॉरर फिल्मों का अपना अलग जोनर होता है. इनकी मास ऑडियन्स निडर और साहसी होती है. ऐसे में फिल्ममेकर्स अपने इन्हीं ऑडियन्स को लुभाने के लिए हॉरर फिल्मों का निर्माण करते हैं. वहीं हॉरर फिल्मों का प्रमोशन करने का तरीका भी डिफरेंट होता है. जो दर्शकों के मन में फिल्म देखने के प्रति उत्साह पैदा करता है. इन दिनों साउथ फिल्म ‘गीतांजली मल्ली वचिंडी’ की चर्चा सुनाई दे रही है. फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार है लेकिन इससे जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. खबर है कि फिल्ममेकर्स इस फिल्म का टीजर श्मशान घाट में रिलीज करने वाले हैं.

श्मशान में रिलीज होगा फिल्म का टीजर

जी हां ‘गीतांजली मल्ली वचिंडी’ के टीजर को हैदराबाद के बेगमपेट श्मशान में रिलीज किया जाएगा. इसका एक प्रोमो भी जारी किया गया है, जिसमें इस बात की जानकारी दी गई है. इसमें बताया गया है कि हॉरर मूवी का टीजर 24 फरवरी को शाम सात बजे श्मशान में रिलीज किया जाएगा. इस प्रोमो को देखकर ही समझा जा सकता है कि हॉरर फिल्म के निर्माताओं ने दर्शकों के होश उड़ाने की पूरी तैयारी कर रखी है.’गीतांजली मल्ली वचिंडी’ तेलुगू फिल्म है. और इसमें भरपूर मसाला नजर आ रहा है

 

स्टारकास्ट

हॉरर फिल्म ‘गीतांजली मल्ली वचिंडी’ मशहूर एक्ट्रेस अंजलि की 50वीं फिल्म है. फिल्म को शिवा तुरलापति ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में अंजलि के अलावा श्रीनिवास रेड्डी जैसे कलाकार नजर आएंगे. 

टीजर पर सोशल मीडिया पर हलचल

सोशल मीडिया पर जैसे ही प्रोमो शेयर किया लोगों के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं. लोगों को यकिन नहीं हो रहा है कि किसी फिल्म का टीजर श्मशान घाट में रिलीज होगा. हालांकि ये डरावना जरुर है. लेकिन लोग इसे पसंद कर रहे हैं और अपने रिएक्शन भी शेयर कर रहे हैं.

साल 2014 में आई थी गीतांजली का सीक्वल है

हॉरर मूवूी गीतांजली मल्ली वचिंडी 2014 में आई गीतांजलि फिल्म का सीक्वल है. 2014 की इस फिल्म में भी अंजलि लीड रोल में थीं. इस तेलुगू हॉरर कॉमेडी ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कामयाबी हासिल की थी. फिल्म 4 करोड़ में बनकर तेैयार हुई भी और इसने करीब 10 करोड़ का बिजनेस किया था. अब करीब 10 साल बाद फिल्म का सीक्वल रिलीज हो रहा है, जिसको लेकर फिल्मी फ्रेंड्स के बीच क्रेज बना हुआ है. वहीं फिल्म के टीजर रिलीज की खबर ने दर्शकों को हैरान कर दिया है. बता दें कि साउथ में पहले भी कई हॉरर फिल्में रिलीज हुई हैं. लेकिन ये पहली बार है जब किसी हॉरर फिल्म का टीजर श्मशान घाट में रिलीज किया जाएगा. 

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें