Kareena Kapoor Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो के वायरल होने के बाद उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलें तेज हो गई है. वायरल वीडियो को देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि बेबो तीसरी बार मां बनने वाली हैं. अब इस मामले पर एक्ट्रेस की टीम की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है. जिसमें उन्होंने प्रेग्नेंसी की खबरों को झूठा बताया है.
वीडियो में दिखा बेबी बंप
दरअसल बीते दिन 21 अगस्त को करीना कपूर को जिम के बाहर स्पॉट किया गया था, जहां से उनका एक वीडियो सामने आया. इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई और फैंस ने नोटिस किया कि वीडियो में एक्ट्रेस का बेबी बंप दिख रहा है. देखते ही देखते बेबो का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा और लोग उनकी तीसरी प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलें लगाने लगे.
Is Kareena Kapoor Khan Pregnant & expecting 3rd Child? pic.twitter.com/lr1PxeSzW4
— Rosy (@rose_k01) August 21, 2026
यह भी पढ़ें: क्या गोविंदा करेंगे दूसरी शादी? पत्नी सुनीता आहूजा ने राखी सावंत के सामने खोला राज
एक्ट्रेस की टीम ने बताई सच्चाई
करीना की तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच उनकी टीम की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है. हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की टीम की ओर से तीसरी बार मां बनने की अफवाहों पर रिएक्शन सामने आया है, जिसमें टीम ने प्रेग्नेंसी की खबरों को खारिज कर दिया है और बताया कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट नहीं हैं.
दो बच्चों की मां है करीना
बता दें, बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर पहले से ही दो बच्चों की मां हैं. उनके दो बेटे हैं, जिनका नाम तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान (जेह) है. बेबो के पहले बेटे तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 और दूसरे बेटे जेह का जन्म 21 फरवरी 2021 को हुआ था. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में बच्चे और फैलिमी प्लानिंग को लेकर बात की थी और बताया था कि उन्हें और बच्चे नहीं चाहिए हैं.
