करीना कपूर ने दिवाली पर पहना भोपाल विरासत का पेंडेंट, कांग्रेस नेता ने भेज दिया लीगल नोटिस
करीना कपूर
Kareena Kapoor Controversy: बॉलीवुड की अभिनेत्री भोपाल के पटौदी परिवार की बहू करीना कपूर खान अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गई है. उनकी इस पोस्ट से बड़ा विवाद खड़ा हो गया है, जिसमें अभिनेत्री को कानूनी नोटिस तक भेज दिया गया है. इस विवाद के बाद करीना कपूर खान का दिवाली लुक चर्चा में आ गया. एक तरफ उनके लुक की तारीफ की जा रही है, तो वहीं दूसरी तरफ करीना के पहले हुए गहने और कलगी (पगड़ी) पर विवाद भी छिड़ गया है.
कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने भेजा लीगल नोटिस
दरअसल, कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने भोपाल कोर्ट के माध्यम से अपने वकील की मदद से करीना कपूर खान को लीगल नोटिस भेजा है. अब्बास हफीज ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि करीना ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर जो गहने पहल कर फोटो डाली है, उसमें उन्हाेंने एक पेंडेड और कलगी पहनी हुई है और ये दोनों ही भोपाल रियासत और राजपरिवार की विरासत का एक बड़ा हिस्सा है.
अब्बास हफीज ने कहा कि उन्हें करीना कपूर के कलगी (पगड़ी) या फिर लिबास के पहने पर कोई भी आपत्ति नहीं है. लेकिन उन्होंने अपने लिबास के साथ जिस पेंडेंट को पहना है, वह करीब 400 साल पुराना है. इस पेंडेंट पर कुरान की आयतें लिखी हुई हैं. अब्बास हफीज के अनुसार, करीना ने जो पेंडेंट पहना है वह भोपाल की शाहजहां बेगम और सुल्तान जहां बेगम ने अपनी आस्था और इबादत के लिए बनवाया था. इस पेंडेंट को फैशन या फिर दिखावे के लिए नहीं बनवाया गया था.
पोस्ट हटाकर माफी की मांग
कांग्रेस नेता ने कहा है कि मुस्लिम समुदाया में कुरान की आयतों का बेहद सम्मान किया जाता है. कोई भी व्यक्ति बिना वजू किए इसे छूने से भी बचता है. अब्बास ने कहा कि इस्लामिक धर्मगुरु कुरान की आयतों को गहनों के रूप में इस्तेमाल करने के खिलाफ रहे हैं.
ऐसे में आस्था की इस वस्तु को इस तरह से पहनकर दिखाना गलत है. ऐसा करने से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हई हैं. अब्बास हफीज ने कानूनी नोटिस के माध्यम से करीना कपूर को इस विवादित पोस्ट काे हटाने और माफी मांगकर भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने की मांग की है.
पेंडेंट में क्या है खास
करीना कपूर खान का पहना हुए पेंडेंट में करीब 300 कैरेट का पन्ना लगा हुआ है. पन्ने पर कुरान की आयतुल कर्सी उकेरी गई है. कुरान के दूसरे अध्याय यानी सूरह अल-बकराह की 255वीं आयत है. इस्लामी परंपरा में इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है.
दिवाली लुक में लगी खूबसूरत
करीना कपूर ने दिवाली पर डिजाइनर पुनीत बलाना का तैयार किया हुआ सिल्वर वर्क वाला कफ्तान पहना था. इस स्टाइलिश पहनावे में उनका लुक बेहद खूबसूरत लगा है. करीना के पूरे लुक में सबसे ज्यादा चर्चा उनकी पगड़ी की रही. पगड़ी पर सजी शाही कलगी और गले में पहना पेंडेंट ने उनके लुक को सबसे अलग बनाया.
पटौदी रियासत के नवाब है सैफ
सैफ अली खान भोपाल के पटौदी रियासत के नवाब मंसूर अली खान पटौदी के बेटे हैं. वहीं साजिदा सुल्तान सैफ की दादी थी. इस प्रकार से सैफ शाही परिवार के नवाब है और करीना कपूर खान उनकी पत्नी है.



