Vistaar NEWS

‘हमारे बीच कुछ होता तो अब तक बच्चे होते…’, कंगना रनौत ने चिराग पासवान के साथ रिश्ते पर दिया बयान

kangana ranaut said about dating chirag Paswan no romance would have kids

सांसद कंगना रनौत और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

Kangana Ranaut and Chirag Paswan: बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस और मंडी से लोकसभा सांसद कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. एक बार फिर उनका बयान सुर्खियों में बना हुआ है. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ अपने रिश्तों को लेकर उनका बयान चर्चा में है.

हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं- कंगना रनौत

कंगना और चिराग जब किसी काम की वजह से मिलते हैं तो उनकी तस्वीरें वायरल होती हैं. दोनों एक-दूसरे को ताली देकर हंसते नजर आते हैं. पिछले कुछ समय से दोनों के बीच अफेयर की खबरें सामने आती रही हैं. अब कंगना रनौत ने इन अटकलों पर फुल स्टॉप लगा दिया है. उन्होंने कहा कि चिराग उनके अच्छे दोस्त हैं, इससे अधिक कुछ नहीं.

‘हमारे बीच कुछ होता तो अब तक बच्चे होते’

समाचार न्यूज एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि चिराग मेरे दोस्त हैं. मैं उनके बारे में जब सोचती हूं, मुझे एक दोस्त ही नजर आते हैं. उनसे जब रोमांस के बारे में पूछा तो उन्होंने साफ-साफ कहा कि हमारे बीच कोई रोमांस नहीं है. हम कई सालों से एक-दूसरे को जानते हैं.

इसके साथ ही कंगना रनौत ने मजाकिया लहजे में कहा कि करीब 10 साल पहले दोनों ने साथ में एक फिल्म की थी. अगर हमारे बीच ऐसा कुछ भी होता तो अब तक हमारे बच्चे होते. रोमांस होना होता तो हो चुका होता.

ये भी पढ़ें: ‘मैं तबाह हूं तेरे इश्क में…’, ज्योति सिंह के पोस्ट के बाद चढ़ा सोशल मीडिया का पारा, कोर्ट में चल रहा है पवन सिंह के साथ तलाक का केस

‘मिले ना मिले हम’ से चिराग ने डेब्यू किया था

चिराग पासवान ने साल 2011 में आई फिल्म ‘मिले ना मिले हम’ से डेब्यू किया था. इस फिल्म में एक्ट्रेस कंगना रनौत थीं. इसके साथ ही नीरू बाजवा और सागरिका घाटगे ने शानदार काम किया था. इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं किया. दोनों की दोस्ती इस वक्त शुरू हुई जो अब तक जारी है. रनौत ने क्वीन, तनु वेड्स मनु जैसे बेमिसाल मूवी में काम किया है. जल्द ही उनकी क्वीन 2 और तनु वेड्स मनु 2 आने वाली है.

Exit mobile version