ये हैं 5 रोंगटे खड़े कर देने वाली हॉरर फिल्में, तीसरी तो बहुत ही भयावह

Top Five Horror Films:रोमांच और डर के शौकीनों के लिए हमने बेहतरीन मलयालम हॉरर फिल्मों की एक खास लिस्ट तैयार की है. इन फिल्मों में सस्पेंस और डर का ऐसा तड़का है कि आप अंत तक अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे.
Top Malayalam horror films

इन हॉरर फिल्मों को एक बार जरूर देखें

Top Five Horror Films: अगर आप कल संडे की छुट्टी को यादगार बनाना चाहते हैं, तो कुछ नया ट्राई करें. रोमांच और डर के शौकीनों के लिए हमने बेहतरीन मलयालम हॉरर फिल्मों की एक खास लिस्ट तैयार की है. इन फिल्मों में सस्पेंस और डर का ऐसा तड़का है कि आप अंत तक अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे. रोंगटे खड़े कर देने वाले दृश्यों और सस्पेंस से भरी इन कहानियों को देखकर आपका वीकेंड वाकई में जबरदस्त होने वाला है.

‘भूतकालम’

राहुल सदाशिवन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘भूतकालम’ एक जबरदस्त मलयालम हॉरर मूवी है. इसमें शेन निगम और रेवती ने मां-बेटे का किरदार निभाया है, जिनकी जिंदगी डिप्रेशन और अजीब घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है.

BHOOTHAKAALAM

यह फिल्म अपने डरावने माहौल, बेहतरीन साउंड और सस्पेंस के लिए मशहूर है, जो आपको शुरू से अंत तक बांधे रखती है.

‘ब्रह्मयुगम’

राहुल सदाशिवन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ब्रह्मयुगम’ एक डरावनी मलयालम फिल्म है, जो 17वीं सदी के मालाबार की लोककथाओं और काले जादू पर आधारित है. इसमें दिग्गज अभिनेता ममूटी ने एक दुष्ट तांत्रिक का खतरनाक किरदार निभाया है, जबकि अर्जुन अशोकन भी लीड रोल में नजर आए हैं.

bramayugam

यह फिल्म अपनी रहस्यमयी कहानी और पुराने जमाने के डरावने माहौल के लिए काफी चर्चा में रही है.

‘प्रकंबनम’

‘प्रकंबनम’ जनवरी 2026 में आई एक मलयालम फिल्म है, जो डरावनी होने के साथ-साथ हॉरर-कॉमेडी भी है. यह कहानी हॉस्टल में रहने वाले दोस्तों के बारे में है.

prakambanam

इस फिल्म का निर्देशन विजेश पनाथुर ने किया है और इसमें सागर सूर्या व मल्लिका सुकुमारन ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं.

‘सर्वम माया’

‘सर्वम माया’ अखिल सत्यन द्वारा निर्देशित एक मलयालम फिल्म है, जिसमें निविन पॉली और रिया शिबू एलईएडी रोल प्ले किए हैं. यह कहानी एक ऐसे संगीतकार की है जो भगवान में विश्वास नहीं रखता.

sarvam maya

लेकिन जब वह अपने घर लौटता है तो उसकी मुलाकात एक रहस्यमयी भूत से होती है. यह मुलाकात उसके जीवन के नजरिए और प्यार को पूरी तरह बदल देती है.

ये भी पढ़ें-Border 2 BO Collection Day 28: बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ का जलवा बरकरार, 28वें दिन भी सनी देओल की फिल्म ने की करोड़ों की कमाई

‘द राजा साहब’

‘द राजा साहब’ प्रभास की एक तेलुगु फिल्म है, जिसमें डर के साथ-साथ भरपूर कॉमेडी और रोमांस भी है. इस फिल्म को मारुति ने डायरेक्ट किया है.

the raja saab

कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है जो अपने खोए हुए दादाजी को ढूंढते हुए एक पुरानी हवेली में पहुंच जाता है,जहां उसका सामना एक खतरनाक भूत से होता है.

ज़रूर पढ़ें