‘पंचायत 5’ से लेकर ‘हैरी पॉटर’, दिसंबर में OTT पर रिलीज होंगी कई मूवीज-सीरीज, मिलेगा खूब एंटरटेरमेंट
दिसंबर में रिलीज होंगी ये फिल्में
New Movies Release in December: ठंड का महीना आ गया है. ऐसे में लोग थिएटर को छोड़कर घर पर सुकून से मूवीज देखना पसंद करते हैं. ऐसे लोगों के लिए दिसंबर का महीना उन लोगों के लिए बेहद इंटरेस्टिंग होने वाला है. क्योंकि, दिसंबर के महीने में ओटीटी ऐप्स पर एक से एक धांसू फिल्में और सीरीज रिलीज़ होने जा रही हैं. वो भी अलग-अलग थीम पर.
3 दिसंबर को रिलीज होगी पंचायत
पंचायत सीजन 5 का प्रीमियर 3 दिसंबर, 2026 को प्राइम वीडियो पर होगा. दीपक कुमार मिश्रा, चंदन कुमार और अरुणभ कुमार द्वारा बनाई गई इस सीरीज का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है और इसे चंदन कुमार ने लिखा है. इस सीरीज को ‘द वायरल फीवर’ (टीवीएफ) ने प्रोड्यूस किया है.इस सीजन की सबसे इंट्रस्टिंग बात ये है कि सचिव जी और रिंकी के बीच की प्रेम कहानी भी सभी से सामने खुलकर आ गई है. इस बार कहानी में शानदार ट्विस्ट देखने के लिए मिल रहा है.नए सीजन की कास्ट की बात करें तो ‘पंचायत 5’ में पुरानी कास्ट ही अपने किरदारों को दोहराती हुई नजर आएगी, जिसमें जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सुनीता राजवार, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सानविका, दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक शामिल हैं.
17 दिसंबर को कॉल मी बे सीजन 2 होगी रिलीज
वहीं, अनन्या पांडे की कॉल मी बे का सीजन 2 भी ओटीटी के पर्दे पर दस्तक देगा. पहले सीजन में अनन्या पांडे ने जो बे, बैला चौधरी का किरदार निभाया, फैंस उसके दीवाने हो गए. इस सीजन में बैला फिर वापसी कर रही हैं लेकिन दिक्कत यह होती है कि बे इस बार एक लव ट्रायंगल में फंस गई हैं. वहीं, इस पार्ट में फेमस एक्ट्रेस श्रुति हासन भी इंटरेस्टिंग किरदार निभाने वाली हैं. पिछली बार की तरह इस बार भी सीजन प्राइम वीडियो पर ही रिलीज होगी. बे लव ट्रायंगल से कैसे डील करती हैं ये फैंस 17 तारीख को ही जान पाएंगे.
चोर निकलकर भागा 2 भी होगी रिलीज
एक्ट्रेस यामी गौतम, सनी कौशल की शानदार एक्टिंग वाली चोर निकलकर भागा मूवी, अब अपने दूसरे पार्ट के साथ वापसी करेगी. मूवी नेटफ्लिक्स पर 17 दिसंबर को रिलीज होगी. कहानी कि बात करें तो इस बार मूवी की कहानी प्लेन से हटाकर क्रूज शिप पर शिफ्ट कर दिया गया है. जहां एक बेहद कीमती ताज को लेकर हेरा-फेरी हो जाती है. देखना ये है कि फसबार कौन जीतेगा.
हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन भी देख सकते हैं फैंस
फैंस के लिए एक्साइटिंग न्यूज ये है कि दिसंबर के महीने में हैरी पॉटर का एक नया वर्जन देखने को मिलेगा. इस पार्ट में हैरी अपने पास्ट में जाएगा और अपने माता-पिता के बारे में बहुत कुछ जानेगा. फैंस इसे जियोहॉटस्टार पर 25 दिसंबर से स्ट्रीम कर सकेंगे.
ओ साथी रे का इंतजार कर रहे फैंस का सब्र होगा खत्म
दिसंबर के महीने में रोमांटिक ड्रामा सीरीज एंगल वाली मूवीज पसंद करने वाले फैंस को एक बहुत ही अच्छी कहानी देखने को मिलने वाली है. इम्तियाज अली ने इसे डायरेक्ट किया है सीरीज का नाम है, ओ साथी रे. पूरी कहानी एक ऐसे जोड़े के बारे में है जो तलाक लेने जा रहा है, लेकिन उनके बीच फिर से प्यार पनपने लगता है. सीरीज में अदिती राओ हैदरी, अविनाश तिवारी और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. पूरी कहानी आप 4 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे.
एमिली इन पेरिस का छठा सीजन होगा रिलीज
इस महीने लिली एक बार फिर एमिली कूपर का किरदार निभाते हुए नजर आने वाली हैं. एमिली अपने ब्रेकअप के बाद क्या करेंगी फैंस 24 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर जाकर जान पाएंगे.



