March Theatrical Release: सिनेमा लवर्स लिए ये महीना बेहद खास, ‘टॉक्सिक’ और ‘धुंरधर 2’ के अलावा ये धांसू फिल्में होंगी रिलीज

March Theatrical Release: मार्च 2026 का महीना सिनेमा लवर्स के लिए बेदह खास होने वाला है. इस महीने टॉक्सिक और धुरंधर के साथ कई और फिल्में भी रिलीज होने वाली है.
March Theatrical Release

March Theatrical Release

March Theatrical Release: सिनेमा लवर्स के लिए यू तो हर महीना ही खास होता है, हर महीने कोई न कोई फिल्म रिलीज होती ही रहती है, लेकिन कुछ महीने ऐसे होते हैं जिसमें एंटरटेनमेंट का जोरदार तकड़ा लगता है. उन्हीं में से एक मार्च 2026 है. इस महीने दो मोस्ट अवेटेड फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं. 19 मार्च को यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ और रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ का दूसरा भाग ‘धुरंधर 2’ रिलीज होने जा रही हैं. हालांकि टॉक्सिक और धुरंधर 2 के अलावा इस महीने और भी कई बड़े सुरस्टार्स की फिल्मे सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं.

  1. हॉपर्स

अमेरिकी एनिमेटेड साइंस फिक्शन एडवेंचर कॉमेडी फिल्म ‘हॉपर्स’ 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच क्रेज जमकर बना हुआ है वहीं लंबे समय से इस फिल्म का दर्शक इंतजार भी कर रहे थे. ये फिल्म कॉमेडी से भरपूर और बच्चों के साथ देखने के लिए बढ़िया हैं.

2.चरक

निर्देशक सुदीप्तो सेन की फिल्म चरक भी इसी महीने रिलीज होने जा रही है. ये फिल्म भी 6 मार्च को रिलीज होगी. यह फिल्म काले जादू और अंधविश्वास के नाम पर बाल बलि जैसी तांत्रिक प्रथाओं पर आधारित है, जिसका ट्रेलर कुछ दिन पहले ही जारी किया गया था.

3.टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्सट

यश स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं. ये दक्षिण भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी जैसी हिंदी सिनेमा की स्टार भी हैं.

4.धुरंधर 2: द रिवेंज

आदित्य धर की धुरंधर 2: द रिवेंज भी सिनेमाघरों में 19 मार्च को ही रिलीज हो रही है. धुरंधर 2 भारत-पाकिस्तान संबंधों पर आधारित एक काल्पनिक फिल्म है, जो सच्ची घटनाओं को मिलाकर एक यथार्थवादी दृष्टिकोण प्रस्तुत करने का प्रयास करती है.

5.आडू 3

मलयालम कॉमेडी फिल्म ‘आडू 3’ भी 19 मार्च को रिलीज होगी. इस फिल्म के दो सीक्वल पहले ही रिलीज़ हो चुके हैं और दोनों को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था.

6.प्रोजेक्ट हेल मैरी

अमेरिकी साइंस फिक्शन फिल्म ‘प्रोजक्ट हेल मैरी’ भी इसी महीने रिलीज होने वाली है. ये फिल्म 20 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं

7.उस्ताद भगत सिंह

पवन कल्याण की आगामी तेलुगु फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ 26 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. यह कॉमेडी फिल्म एक ऐसे डाकू की कहानी है जो हिंसा करता है, लेकिन आम लोगों की मदद भी करता है.

ये भी पढ़ें-अनन्या पांडे की कजिन ने लॉस एंजिल्स में खरीदी आलीशान हवेली, सालों बाद पूरा हुआ सपना

ज़रूर पढ़ें