मेकर्स नमित मल्होत्रा ने ‘रामायण’ के लिए 700 करोड़ की OTT डील ठुकराई, जानिए क्यों लिया यह बड़ा फैसला
रामायण के मेकर्स ने ठुकराया OTT का सबसे बड़ा ऑफर
Ramayana Movie: नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ का पहला टीजर हनुमान जयंती पर रिलीज हो गया है. इसमें रणबीर कपूर का ‘राम’ वाला अवतार फैंस को बहुत पसंद आ रहा है. लगभग 4000 करोड़ के भारी-भरकम बजट वाली इस फिल्म को रिलीज के तुरंत बाद 700 करोड़ रुपये का एक बड़ा ऑफर मिला, लेकिन फिल्म बनाने वालों ने उसे ठुकरा दिया. चलिए जानते हैं कि आखिर यह ऑफर क्या था और इसे क्यों मना किया गया.
मेकर्स ने 700 करोड़ रुपये का ऑफर क्यों ठुकराया?
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा को एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म ने ‘रामायण’ के दोनों पार्ट्स को रिलीज करने के लिए 700 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था. हालांकि, नमित ने इस भारी-भरकम डील को बिना ज्यादा सोचे तुरंत ठुकरा दिया. बताया जा रहा है कि वे इस ऑफर से संतुष्ट नहीं थे, इसी वजह से उन्होंने इसे स्वीकार करने से मना कर दिया.
मेकर्स की क्या उम्मीदें है?
फिल्म की लागत 4000 करोड़ रुपये है, इसलिए मेकर्स को 700 करोड़ का ऑफर काफी कम लग रहा है. उनकी योजना यह है कि ओटीटी डील कम से कम 1000 करोड़ में हो, ताकि फिल्म के बजट का एक बड़ा हिस्सा यहीं से निकल आए. निर्माता नमित मल्होत्रा को पूरा भरोसा है कि उन्हें यह बड़ी रकम मिल जाएगी, इसीलिए उन्होंने जल्दबाजी में पुरानी डील स्वीकार नहीं की. मुमकिन है कि वे फिलहाल सिर्फ पहले पार्ट के लिए ही सौदा करें और दूसरे पार्ट की बात बाद में हो. कुल मिलाकर मेकर्स बड़े सोच-समझकर निर्णय ले रहे हैं, ताकि फिल्म को ज्यादा से ज्यादा फायदा हो सके.
फिल्म ‘रामायण’ कब रिलीज होगी?
हनुमान जयंती पर ‘रामायण’ का टीजर आने के बाद से ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है और वे फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मेकर्स के मुताबिक, फिल्म का पहला पार्ट इसी साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट अगले साल यानी 2027 में रिलीज होगा. इसी बीच भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने माता सीता के रूप में साई पल्लवी के किरदार को ‘परफेक्ट कास्टिंग’ बताया है.