OTT पर इस हफ्ते एंटरटेनमेंट का बड़ा धमाका! Ikkis से Ikk Kudi तक फिल्में होंगी रिलीज
इस हफ्ते ओटीटी पर रिलिज होने वाली फिल्म-सीरीज
OTT Release This Week: फरवरी का आखिरी हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट का बड़ा धमाका लेकर आया है. रोमांस, थ्रीलर, क्राइम और इमोशनल ड्रामा से भरपूर कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही हैं. वीकेंड से पहले आप भी अपनी वॉचलिस्ट अपडेट कर लीजिए, क्योंकि इस हफ्ते कई बड़ी और चर्चित फिल्में-सीरीज एक साथ दस्तक देने जा रही हैं.
इस हफ्ते OTT पर रिलीज होने वाली फिल्में
1. इक्कीस
दिवंगत अभिनेता धर्मेन्द्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर भी रिलिज होने वाली है. श्रीराम राघवन द्वारा डायरेक्ट की गई यह फिल्म एक शानदार बायोग्राफिकल वॉर फिल्म है, जिसमें सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की बहादुरी की कहानी दिखाई गई है. फिल्म की कहानी भारत-पाक युद्ध 1971 पर आधारित है. इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर 26 फरवरी को रिलीज किया जा रहा है.

2. साइको सैयां
फरवरी के आखिरी हफ्ते में रोमांटिक थ्रीलर सीरीज साइको सैयां भी ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. सीरीज में एक पैशनेट प्यार और जुनून को दिखाया गया है. इस सीरीज में रवि किशन और तेजस्वी प्रकाश भी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीरीज को 25 फरवरी से अमेजन मैक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किया जा सकता है.

3. एक्यूज्ड
इस लिस्ट में फिल्म एक्यूज्ड का नाम भी शामिल है, इस फिल्म में लंदन की एक मशहूर क्वीर डॉक्टर की कहानी देखने को मिली है, जिसपर सेक्शुअर मिसकंडक्ट का आरोप लगता है. इस फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा, प्रतिभा रांटा और सुकांत गोयल मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म 27 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करेगी.

4. इक कुड़ी
शहनाज गिल स्टारर इक कुड़ी एक पंजाबी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें शहनाज डबल रोल में नजर आई है. फिल्म में सिम्मी की कहानी दिखाई गई है,जो एक मॉर्डन औरत है और उसकी अरेंज मैरेज की प्लानिंग तब बिगड़ जाती है जब उससे अपने मंगेतर के रःसमाई अतीत के बारे में शक होता है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में शानदार प्रदर्शन किया था अब यह ओटीटी प्लेटफॉर्म चौपाल पर 26 फरवरी को रिलीज हो सकती है.

5. द ब्लफ़
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड के बाद अब ओटीटी पर भी धमाल मचाते नजर आएंगी. उनकी जबरदस्त एक्शन थ्रीलर फिल्म द ब्लफ़ जल्द ही प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है. इस फिल्म को फ्रेंक ई फ्लॉवर ने डायरेक्ट किया है, जो 25 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो में रिलीज होगी.
