क्रिकेटर्स को लेकर पूनम पांडे का चौंकाने वाला बयान, बोलीं-फेमस क्रिकेटर ने किया मैसेज, करना चाहता था हैंगआउट
Poonam Pandey
Poonam pandey: मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे किसी किसी वजह से हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं. कभी वह अपनी लव स्टोरी को लेकर तो कभी विवादित बयानों को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं. ये वही पूनम पांडे हैं जिन्होंने अपनी ही मौत की अफवाह उड़ाकर लोगों को झटका दे दिया था. अब एक बार फिर से उन्होंने क्रिकेट जगत के खिलाड़ियों को लेकर कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट दिया है. खबरों की मुताबिक एक्ट्रेस पूनम पांडे ने फिल्मविंडो संग बातचीत में क्रिकेटर्स-एक्टर्स को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है.
बहुत खिलाड़ी और एक्टर्स ने मुझे मैसेज किया- पूनम पांडे
दरअसल जब इस इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि आपको तो बहुत सारे ऐसे लोगों के DM (डायरेक्ट मैसेज) भी आते होंगे जो जानें-पहचाने और ब्लू टिक वाले होते हैं, इसके जबाव में पूनम में कहा हां. इसके बाद पूनम से पूछा गया कि क्या आप कोई नाम बताना चाहेगी. इस पर उन्होंने कही कि नहीं, मैं नाम नहीं बता सकती लेकिन बहुत सारे खिलाड़ी और स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने मुझे मैसेज किया है.
पूनम पांडे को किस तरीके के आते है मैसेज
इसके बाद उनसे पूछा गया कि वो लोग क्या मैसेज करते हैं. इसका आंसर देते हुए पूनम पांडे ने कहा कि एक क्रिकेटर ने मुझे मैसेज किया था और लिखा था कि आप बहुत क्यूट लगती हो वो बार-बार मुझे मैसेज कर रहा था बाद में उसे ब्लॉक करना पड़ा था.
कई तो करना पड़ता है इग्नौर – पूनम पांडे
पूनम से पूछा गया कि ये जो क्रिकेटर्स आपको मैसेज करते हैं. वो सीरियस होते हैं या सिर्फ टाइमपास कर रहे होते हैं. एक्ट्रेस कहती हैं कि ‘जिस तरह के मैसेज आते है उन्हें देखकर लगता तो नहीं है कि वो सीरियस हैं. पूनम आगे कहती हैं कि अगर ईमानदारी से बताऊं तो सिर्फ मेरे साथ हैंगआउट करना चाहते हैं. कई बार तो इस तरह के मैसेज को इग्नोर करना पड़ता है. हैरानी की बात तो ये है कि ये लोग अपने आप को समझते क्या है. ये मेरी तरह और लड़कियों को भी मैसेज करते होंगे.’
ये भी पढे़ं: भारत ने पाकिस्तान को रौंदा तो बलूचिस्तान वालों ने मनाया जश्न, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो