‘मैं कट्टर हिंदू हूं…’, पूनम पांडे ने किया एकता कपूर के ‘हिंदूफोबिया’ वाले बयान का समर्थन
पूनम पांडे (फाइल फोटो)
Poonam Pandey: पूनम पांडे ने एकता कपूर के ‘हिंदूफोबिया’ वाले बयान पर अब अपनी प्रतिक्रिया दी है. पूनम पांडे ने कहा कि कुछ लोग जब मैं मंदिर जाती हूं तो मेरे कपड़े और मेरे ग्लैम इमेज को देखकर हैरान होते हैं. लोगों का कहना होता है कि मॉर्डन कपड़े पहनने वाली एक्ट्रेस मंदिर क्यों जाती है. पूनम ने बातचीत में सीजेपी प्रोटेस्ट और एक्टर इमरान खान के भारत छोड़ने वाले निर्देश पर भी अपनी राय रखी है.
पूनम पांडे ने कहा – मैं कट्टर हिंदू हूं
एक्ट्रेस पूनम पांडे ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए एकता कपूर के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ‘मैं जब मंदिर जाती हूं, तो लोग हैरान भरी नजरों से मुझे देखते हैं और कहते हैं कि अरे ये तो मॉर्डन कपड़े पहनती हैं, ये तो ऐसी है. इसको क्या पड़ी है. मंदिर जाने की.’
पूनम ने इन सभी सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मेरे भी उन लोगों से सवाल है कि क्या मंदिर नहीं जा सकती. पूनम ने कहा कि मैं कट्टर हिंदू हूं और मुझे हनुमान चालीसा भी पूरी आती है. पूनम ने कहा कि मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो. उन्होंने कहा कि एकता कपूर अगर अपने धर्म को फॉलो कर रही हैं, तो इसमें क्या ही दिक्कत है.
एकता कपूर ने उठाया था ‘हिंदूफोबिया’ का मुद्दा
आपको बता दें कि एकता कपूर ने एक पाॅडकास्ट में बातचीत के दौरान ‘हिंदूफोबिया’ का मुद्दा उठाय था. एकता कपूर ने कहा था कि लोग उन्हें तिलक लगाने और गले में धागा पहनने पर अजीब नजरों से देखते थे. उनका कहना था कि कुछ लोग उन्हें तांत्रिक तक कहते थे. इस दौरान उन्होंने कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री विदेशी फैंटेसी और एनिमेटेड कहानियों को आसानी से स्वीकार कर लेती है, वहीं भारतीय पौराणिक कहानियों और धार्मिक पहचान को लेकर उतनी सहज क्यों नहीं रहती है. उन्होंने इस दौरान लोगों की सोच पर सवाल खड़े किए थे.
सीजेपी प्रदर्शन पर पूनम ने रखी अपनी राय
पूनम पांडे ने कॉकरोज जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन पर कहा कि देश में हर तरफ हो रहे प्रदर्शन में छात्रों और पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर सामने आना बेहद चिंता की बात है. दोनों के परिवार है और कुल लोग इंसानित को खोते चले जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के अंदर नफरत दिखाई दे रही है, जो देश के लिए अच्छा नहीं है.
पूनम ने कहा कि किसी भी मुद्दे पर प्रदर्शन करने से पहले लोगों को समझना होगा कि वे किस बात के लिए विरोध कर रहे हैं. उनकी मांग क्या है. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग वाले प्रदर्शन पर कहा कि लोग बिन जानकारी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस्तीफा मांग रहे हैं. कोई भी मुंह उठाकर किसी का इस्तीफा मांग रहा है, ये सब मजाक नहीं चल रहा तो क्या चल रहा है.
इमरान खान के देश छोड़ने वाले निर्देश पर बोली पूनम पांडे
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए प्रदर्शन में कई लोगों को हिरासत में लिया गया. इस दौरान एक्टर इमरान खान को भी हिरासत में लिया गया. इसके बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी करते हुए 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया. इमरान को मिले इस नोटिस पर पूनम ने कहा कि इमरान खान एक शानदार एक्टर हैं. मेरे दिल में उनके प्रति काफी सम्मान है, लेकिन अगर आप अमेरिकी नागरिक हैं तो मेरी आपसे विनती है आप देश की चीजों में दखलअंदाजी न करें. वैसे ही यहां पर बहुत ज्यादा ड्रामा चल रहा है.
ये भी पढे़ं- सिनेमाघरों में रिलीज हुई जेलर 2, रजनीकांत के स्वैग और ऋतिक के कैमियो ने लूटी महफिल, फैंस बोले – पैसा वसूल एंटरटेनर