Bollywood Se Door Malini Ki Life: साल 2002 में रिलीज हुई हॉरर फिल्म ‘राज’ उस समय बहुत लोकप्रिय हुई है. बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 37 करोड़ रुपये कमाए थे. भारत में इस फिल्म ने लगभग 21.46 करोड़ रुपये कमाएं थे. जबकि इस फिल्म का बजट 5 करोड़ रुपये से लेकर करीब 5.25 करोड़ रुपये के आसपास था. इस फिल्म का एक-एक किरदार लोगों के जहन में बस गया था. सबसे ज्यादा चर्चा में रही थी अभिनेत्री मालिनी शर्मा, जिन्होंने ‘ग्लैमरस भूतनी’ मालिनी मलिक का किरदार निभाया था.
अपनी मेहतन से घर-घर में पाई पहचान
फिल्म में भले ही उनका रोल छोटा था अपनी दमदार एक्टिंग और खासकर ‘आपके प्यार में’ गाने से उन्होंने घर-घर में पहचान बना ली थी. लेकिन अभिनेत्री ने इस फिल्म की सक्सेज के बाद से ही फिल्मों से और बॉलीवुड की चमक-दमक वाली दुनिया से दूरी बनाना शुरू कर दिया. फिलहाल वह लाइमलाइट से दूर कहीं सुकून वाली जगह पर अपनी जिंदगी बिता रही हैं.
नेचर के करीब रहकर बिता रही समय
उन्होंने ऐसी जिंदगी चुनी है, जहां वो नेचर के करीब रहकर अपना समय बिता रही हैं. मालिनी अब सह्याद्रि की पहाड़ियों में एक फार्मस्टे चलाती हैं, जहां वो सब्जियां उगाने के साथ-साथ अपने मेहमानों के लिए खाना भी तैयार करती हैं. हाल ही में मालिनी शर्मा का एक वीडियो सामने आया जिसमें वह अपने फार्मस्टे में नजर आ रही हैं और काफी खुश हैं.
पर्सनल लाइफ की भी काफी चर्चा
मालिनी शर्मा की पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही है. उन्होंने फिल्म ‘तुम बिन’ फेम एक्टर प्रियांशु चटर्जी से शादी की थी. हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और साल 2001 में उनका तलाक हो गया.
मालिनी ने शुरू किया अपना वेंचर
बॉलीवुड से दूर होने के बाद मालिनी ने ‘द स्लो लोकल’ नाम से अपना वेंचर शुरू किया. ये खाना, क्राफ्ट, वर्कशॉप और एक सुकून भरी लाइफस्टाइल से जुड़ा हुआ है. इसकी शुरुआत मुंबई में लोकल फूड, हैंडमेड प्रोडक्ट्स, वर्कशॉप और पॉप-अप इवेंट्स के जरिए हुई थी. बॉलीवुड से दूर मालिनी इससे जुड़े कई तरह के काम करती रही हैं. इनमें बच्चों के लिए वर्कशॉप और कहानी सुनाने के सेशन से लेकर घर पर बनी ब्रेड, कॉफी, ग्रेनोला, जैम और तेल जैसी चीजें शामिल हैं.
