Koffee With Karan 9: अनन्या बिड़ला ने दो बार ठुकराया अमीर उद्योगपति परिवार का रिश्ता, अनन्या पांडे ने भी बताई अपनी Love Life

Koffee With Karan 9: मुंबई.  कॉफी विद करण सीजन 9 का लेटेस्ट एपिसोड 18 नवंबर को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो गया है. इस एपिसोड में एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ एंटरप्रेन्योर और सिंगर अनन्या बिड़ला मेहमान बनकर पहुंचीं.
koffee-with-karan-season-9-ananya-birla-rejected-billionaire-family-marriage-proposal-twice-ananya-panday

Koffee With Karan 9: मुंबई.  कॉफी विद करण सीजन 9 का लेटेस्ट एपिसोड 18 नवंबर को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो गया है. इस एपिसोड में एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ एंटरप्रेन्योर और सिंगर अनन्या बिड़ला मेहमान बनकर पहुंचीं. शो के दौरान दोनों ने अपनी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए.

अनन्या बिड़ला ने दो बार ठुकराया बिलेनियर फैमिली का रिश्ता

बातचीत के दौरान करण जौहर ने अनन्या बिड़ला से सवाल किया कि क्या उन्हें कभी किसी बड़े उद्योगपति परिवार से शादी का प्रस्ताव मिला है. इस पर अनन्या बिड़ला ने बताया कि एक जाने-माने इंडस्ट्रियलिस्ट ने अपने बेटे के लिए उन्हें दो बार शादी का प्रपोजल भेजा था, लेकिन उन्होंने दोनों ही बार इसे अस्वीकार कर दिया. जब अनन्या पांडे ने उस परिवार का नाम जानना चाहा, तो अनन्या बिड़ला ने नाम बताने से साफ इनकार कर दिया. उन्होंने यह भी बताया किया कि उनके इस फैसले से माता-पिता थोड़े अपसेट हो गए थे, लेकिन उनका मानना है कि एक बार मना कर दिया तो मना कर दिया. करण जौहर ने जब शादियों को मजेदार बताया, तो अनन्या बिड़ला ने इससे असहमति जताई. इस बातचीत की क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसके बाद यूजर्स इस कयास में जुटे हैं कि आखिर वह कौन-सा परिवार था.

कौन हैं अनन्या बिड़ला?

फॉर्च्यून इंडिया की प्रोफाइल के मुताबिक, अनन्या बिड़ला एक प्रमुख एंटरप्रेन्योर हैं. उन्होंने पहले संगीत के क्षेत्र में भी कदम रखा था, लेकिन फिलहाल वे अपने कारोबार पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं. उनके बिजनेस पोर्टफोलियो में फाइनेंशियल सर्विस, ब्यूटी, रियल एस्टेट और फिल्म प्रोडक्शन शामिल हैं. वे उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी हैं और आदित्य बिड़ला ग्रुप में विभिन्न जिम्मेदारियां संभाल रही हैं.

सिंगल रहकर खुश हैं अनन्या पांडे, पर शादी को लेकर उत्साहित

वहीं, अनन्या पांडे इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ के दूसरे सीजन की रिलीज डेट की घोषणा को लेकर चर्चा में हैं. शो में अपनी लव लाइफ और रिलेशनशिप स्टेटस पर बात करते हुए अनन्या ने कहा कि वह फिलहाल सिंगल रहकर काफी खुश हैं और किसी नए रिश्ते में जाने से पहले खुद पर फोकस करना चाहती हैं.

 उन्होंने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ऐसा कहूंगी, लेकिन मैं सिंगल रहकर सच में बहुत खुश हूं. इस पर करण जौहर ने उन्हें इस क्लब में स्वागत है कहा. हालांकि, अनन्या ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें शादी का विचार बेहद पसंद है और वह जीवन भर एक ही व्यक्ति के साथ रहने को लेकर उत्साहित हैं.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें