‘प्रथम संकल्प’ इवेंट में काले चश्मे में पहुंचे रणबीर कपूर, वजह बताकर मांगी माफी, यश की एंट्री ने जीता दिल
रणवीर कपूर और यश
Ramayana First Sankalp Event: दिल्ली के भारत मंडपम में शनिवार को फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ का एक बड़ा इवेंट हुआ, जिसका नाम ‘प्रथम संकल्प’ था. इस शानदार कार्यक्रम में फिल्म के लीड रोल एक्टर रणबीर कपूर और बाकी सभी कलाकार पहुंचे. रणबीर कपूर की एंट्री ने सबका दिल जीत लिया और इस मौके पर कई बड़ी हस्तियां भी नजर आईं. इस बड़े इवेंट की चर्चा हर तरफ हो रही है. आपको बता दें कि फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज किया जाएगा.
काला चश्मा लगाकर इवेंट में पहुंचे रणवीर कपूर
रणबीर कपूर इवेंट में काले रंग के बंद गला सूट और धनुष वाले ब्रोच में बहुत हैंडसम लग रहे थे. उन्होंने पूरे कार्यक्रम के दौरान काला चश्मा पहन रखा था. इसके पीछे का कारण बताते हुए रणबीर ने फैन्स से माफी मांगी और कहा कि उनकी आंखों में इंफेक्शन हो गया है.

उन्होंने साफ किया कि इस खास मौके पर उनके दिल में सबके लिए सम्मान और प्यार है, इसलिए कोई भी उनके चश्मा पहनने का बुरा न माने.
इवेंट में यश की दमदार एंट्री
फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे एक्टर यश ने इस इवेंट में अचानक आकर सबको चौंका दिया. उन्होंने कहा कि यह पूरी फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा सपना है कि इस महान कहानी को पूरी दुनिया के सामने ले जाया जाए. यश ने बताया कि फिल्म से जुड़े सभी लोगों ने अपने पर्सनल फायदे छोड़कर केवल एक ही लक्ष्य रखा है. प्रभु श्री राम की कहानी को दुनिया भर के फैन्स तक पहुंचाना और इसे अपने देश में धूमधाम से मनाना.
रामायण फिल्म कब रिलीज होगी?
बता दें कि फिल्म ‘रामायण’ दो पार्ट में सिनेमाघरों में आएगी, जिसका पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर और दूसरा भाग अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा. इस बड़े फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी माता सीता के रूप में, सनी देओल हनुमान के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे. इनके अलावा फिल्म में रकुल प्रीत सिंह और टीवी के मशहूर राम अरुण गोविल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे.