रामायण फिल्म की एडवांस बुकिंग में तेजी, रिलीज से पहले बिके 1.47 लाख से ज्यादा टिकट
रामायण फिल्म
Ramayana Advance Booking: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ अ लेजेंड’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल की इस फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह दिखाई दे रही है. सैक्निल्क के आंकड़ों के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 को सुबह 11:42 बजे तक फिल्म ने ब्लॉक सीटों सहित 8.27 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. वहीं ब्लॉक सीटों को हटाने पर यह कमाई 6.25 करोड़ रुपये रही.
3,964 शो में हुई टिकटों की बिक्री
फिल्म के अब तक 3,964 शो में 1.47 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं. खास बात यह है कि टिकटों की मांग बढ़ने के साथ वास्तविक बुकिंग से होने वाली कमाई में भी इजाफा हुआ है. ब्लॉक सीटों को छोड़कर ग्रॉस कलेक्शन 3.61 करोड़ रुपये से बढ़कर 6.25 करोड़ रुपये हो गया. इससे फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी का अंदाजा लगाया जा सकता है.
IMAX और 4DX फॉर्मेट को पसंद कर रहे दर्शक
PVR INOX और सिनेपोलिस जैसी मल्टीप्लेक्स चेन में भी फिल्म को अच्छी रिस्पॉन्स मिल रही है. रिपोर्ट के अनुसार, इन सिनेमाघरों में एडवांस बुकिंग 50 हजार टिकटों के पार पहुंच गई थी. IMAX और 4DX जैसे प्रीमियम फॉर्मेट में दर्कों की दिलचस्पी नजर आ रही है. हालांकि, अभी तक किसी ट्रैक किए गए शो के पूरी तरह हाउसफुल होने की खबर नहीं है.
70 करोड़ की ओपनिंग पर रहेंगी नजरें
ट्रेड जगत में फिल्म के पहले दिन भारत में 70 करोड़ रुपये कमाने का लक्ष्य चर्चा में है. हालांकि, इस आंकड़े तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण मना जा रहा है. फिल्म 5 नवंबर को रिलीज होगी, जबकि 4 नवंबर को पेड प्रीव्यू रखे गए हैं. ऐसे में प्रीव्यू से भी कमाई बढ़ने की उम्मीद है. रिलीज से पहले अंतिम सप्ताह में बुकिंग की रफ्तार अहम होगी.
ये भी पढ़ें-Ramayana OTT Deal: थिएटर के बाद अब इस OTT पर आएगी रणबीर कपूर की रामायण, घर बैठे ऐसे देख पाएंगे
रणबीर राम और यश बनेंगे रावण
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण, यश रावण और सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका निभाएंगे. अब देखना होगा कि शुरुआती बुकिंग फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कितनी बड़ी शुरुआत दिला पाती है.