क्रिकेट के मैदान के बाद अब टेलीविजन पर धमाल मचाएंगे रोहित शर्मा, जल्द लेकर आ रहे नया रियलिटी शो

Rohit Sharma TV Show: रोहित शर्मा जल्द ही सोनी टीवी पर एक नया रियलिटी शो लेकर आ रहे हैं. हाल ही में इस शो का एक मजेदार टीजर भी रिलीज किया गया है, जिसमें रोहित अपने पुराने और पसंदीदा अंदाज में नजर आ रहे हैं.
rohit sharma

रोहित शर्मा

Rohit Sharma TV Show: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अपने हर काम से फैंस का दिल जीत लेते हैं. चाहे वह उनका कोई इंटरव्यू हो या कोई विज्ञापन, रोहित का खास अंदाज लोगों को खूब पसंद आता है. अब उनके फैंस के लिए बड़ी खबर यह है कि रोहित शर्मा जल्द ही अपने इसी मजेदार अंदाज के साथ टीवी पर नजर आने वाले हैं.

रोहित शर्मा नया रियलिटी शो लेकर आ रहे हैं

रोहित शर्मा जल्द ही सोनी टीवी पर एक नया रियलिटी शो लेकर आ रहे हैं. हाल ही में इस शो का एक मजेदार टीजर भी रिलीज किया गया है, जिसमें रोहित अपने पुराने और पसंदीदा अंदाज में नजर आ रहे हैं. हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि यह शो किस बारे में होगा, लेकिन इस टीजर ने फैंस के बीच उत्सुकता और भी बढ़ा दी है.

क्यों एक लाइन से तंग आ जाते हैं रोहित शर्मा?

शो के टीजर में रोहित शर्मा अपने फैंस से मिलते नजर आ रहे हैं, जो उनसे बार-बार उनकी मशहूर लाइन ‘कोई गार्डन में नहीं घूमेगा’ बोलने की जिद करते हैं. हर फैन की एक ही मांग सुनकर रोहित इतने तंग आ जाते हैं कि चिढ़कर वह किसी को फोन लगाते हैं और अपने घर की छत पर चल रहे गार्डन के काम को ही रुकवा देते हैं.

टीजर के आखिर में रोहित खुद सोचते हैं कि जब उनका सिर्फ एक डायलॉग इतना वायरल हो सकता है, तो उनका पूरा शो टीवी पर कितना धमाल मचाएगा. इसके बाद वह मुस्कुराते हुए नजर आते हैं. सोनी टीवी ने इस शो को मनोरंजन की दुनिया का सबसे बड़ा डेब्यू बताया है. अब रोहित के करोड़ों फैंस उन्हें एक होस्ट के रूप में देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं.

ये भी पढ़ें-विराट कोहली से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, रातों-रात कैसे कम हुए करोड़ों Instagram Followers? वजह हैरान कर देगी

कई क्रिकेटर टीवी पर अपना जादू बिखेर चुके हैं

रोहित शर्मा से पहले भी कई दिग्गज क्रिकेटर टीवी पर अपना जादू बिखेर चुके हैं. पूर्व कप्तान सौरव गांगुली अपने क्विज शो ‘दादागिरी अनलिमिटेड’ के लिए काफी मशहूर हैं. इसके अलावा हरभजन सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, वसीम अकरम और श्रीशांत जैसे विश्व प्रसिद्ध खिलाड़ी भी अलग-अलग शो में नजर आ चुके हैं. फैंस ने हमेशा क्रिकेटरों को भरपूर प्यार दिया है, इसलिए अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्रिकेट के सुपरस्टार रोहित शर्मा को उनके इस नए सफर में जनता का कितना प्यार और भरोसा मिलता है.

ज़रूर पढ़ें