Shahid Kapoor Birthday: नई दुल्हन रकुल प्रीत ने शाहिद कपूर को लगाया गले, शेयर की अनदेखी फोटो

शहीद कपूर ने बैकग्राउंड डांसर के रूप में बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था. शाहिद 'दिल तो पागल है' और 'ताल' जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर नजर आए.

Shahid Kapoor Birthday: एक्टर शाहिद कपूर अपना 43वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर फैन्स उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. बॉलीवुड के सबसे मोस्ट टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं. शाहिद की हालिया रिलीज फिल्म  ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है. वहीं शाहिद कपूर ने अपना 43वां जन्मदिन अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ सेलिब्रेट किया. एक्ट्रेस रकुल प्रीत ने भी शाहिद कपूर को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है. जो वायरल हो चुकी है.

रकुल प्रीत ने दी शाहिद को बधाई

रकुल प्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर एक्टर शाहिद कपूर को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है इसके लिए उन्होंने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें रकुल शाहिद को गले लगाते हुए नजर आ रही हैं.तस्वीर को रकुल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की है तस्वीर उनकी फिल्म फर्जी के प्रमोशन के दौरान की है जब दोनों ने साथ में फिल्म को प्रमोट किया था. 

कियारा ने भी किया शाहिद को विश

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी ने फिल्म कबीर सिंह में काम किया था. कियारा ने भी अपने फेवरेट कोस्टार शाहिद कपूर को जन्मदिन की बधाई देते हुए फोटो शेयर की है.जिसमें शाहिद कियारा की मिरर सेल्फी खींचते नजर आ रहे हैं. कियारा ने तस्वीरे शेयर करते हुए लिखा है हैप्पी बर्थडे एस के…

फिल्मी परिवार में जन्मे शाहिद को नहीं मिला था काम 

शाहिद कपूर का जन्म 25 फरवरी 1981 को दिल्ली में हुआ था.. पंकज कपूर का बेटे होने के बावजूद भी शाहीद कपूर को बॉलीवुड में अपनी जगह , बहुत सारे रिजेक्शन्स और स्ट्रगल करने के बाद मिला. शहीद कपूर ने बैकग्राउंड डांसर के रूप में बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था. शाहिद ‘दिल तो पागल है’ और ‘ताल’ जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर नजर आए. इसके बाद एक्टर कई विज्ञापनों में भी नजर आए। लंबे संघर्ष के बाद साल 2003 में शाहिद ने फिल्म ‘इश्क विश्क’ से बॉलीवुड में कदम रखा।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

इश्क-विश्क से रखा था फिल्मों में कदम

इश्क- विश्क, साल 2003 में म्यूजिकल रोमांटिक लव स्टोरी बेस्ड फिल्म में शाहिद कपूर को सभी ने पसंद किया. जिसने बॉलीवुड को एक नया सितारा दिया- शाहिद कपूर. ये फिल्म शाहिद की पहली ही फिल्म थी, जिसमें उन्होंने अपने ‘चॉकलेट बॉय’ लुक और डांसिंग स्किल्स की बदौलत दर्शकों को अपना दिवाना बना दिया. इस फिल्म ने उन्हें अच्छी-खासी फीमेल फैन फॉलोइंग दी. हालांकि इस फिल्म के सुपरहिट होने के बावजूद भी उन्हें काम मिलना मुश्किल हो गया था.

विवाह ने बदली शाहिद की किस्मत

साल 2006 में आई सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘विवाह’ उनके करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई. इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया. इसके बाद शाहिद साल 2007 में इम्तियाज अली की फिल्म ‘जब वी मेट’ में आदित्य कश्यप के रोल में नजर आए. शाहिद की यह फिल्म उनके करियर की हिट फिल्मों में से एक है

300 करोड़ के मालिक हैं शाहिद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता की नेटवर्थ करीब 300 करोड़ रुपये है. पिछले कुछ वर्षों में उनकी नेटवर्थ काफी बढ़ी है. शाहिद फिल्म के लिए करीब 15 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. वहीं एड के लिए वे करीब 4 करोड़ रुपये फीस चार्ज करते हैं. अगर हम शाहिद के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो ‘अनीस बाज़ीमी नेक्सट्’ में शाहिद रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे. तो देवा में पूजा हेगड़े संग नजर आएंगे.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें