हल्दी सेरेमनी में छाया सोफी शाइन का ट्रेडिशनल लुक, शिखर धवन संग रोमांटिक फोटो वायरल
शिखर धवन और सोफी शाइन
Shikhar Dhawan Haldi Ceremony Photos: भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन एक बार फिर शादी करने जा रहे हैं. 40 साल के शिखर अपनी पुरानी दोस्त और गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ सात फेरे लेंगे. सोफी आयरलैंड की रहने वाली हैं और शिखर से उम्र में 5 साल छोटी हैं. उनकी शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं और इसी हफ्ते दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे. फिलहाल सोशल मीडिया पर उनके संगीत और मेहंदी की रस्मों की काफी चर्चा हो रही है.
हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई
कपल की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. इस फंक्शन में दोनों ने मैचिंग कपड़े पहनकर बहुत ही प्यारा देसी लुक अपनाया है. खास तौर पर विदेशी दुल्हन सोफी के पारंपरिक अंदाज़ की हर कोई तारीफ कर रहा है और इंटरनेट पर बस उन्हीं की चर्चा हो रही है.
‘फूलों वाली हल्दी’
शिखर धवन और सोफी शाइन की हल्दी की रस्म वाकई बहुत अलग और खास थी. तस्वीरों में लोग सोफी पर गेंदे के फूल बरसाते दिख रहे हैं, जिसे देखकर लगता है कि उन्होंने ‘फूलों वाली हल्दी’ की थीम चुनी थी.

फूलों वाली होली के बारे में तो आपने सुना ही होगा, लेकिन हल्दी का यह अनोखा आइडिया भी दिखने में बहुत खूबसूरत और नया लग रहा है.
ऑरेंज कलर की लहंगे में नजर आईं सोफी
आजकल जहां इंडियन लड़कियां हल्दी पर मॉर्डन कपड़े पहनना पसंद करती हैं, वहीं विदेशी सोफी ने अपने देसी लुक से सबका दिल जीत लिया. इस खास दिन पर उन्होंने मशहूर डिजाइनर रिंपल और हरप्रीत का डिजाइन किया हुआ ऑरेंज रंग का लहंगा पहना.

यह लहंगा न केवल देखने में चमकदार था, बल्कि इसमें भारतीय परंपरा की झलक भी साफ दिखाई दे रही थी.
ये भी पढ़ें-दूसरी शादी कर रहे शिखर धवन, सोफी शाइन संग शेयर की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें
शिखर धवन पारंपरिक लुक में नजर आए
अपनी हल्दी की रस्म के लिए शिखर धवन ने एक बहुत ही सुंदर पहनावा चुना. उन्होंने सफेद कुर्ता-पजामा पहना था और उसके ऊपर पीले रंग की हाफ जैकेट डाली थी. इस जैकेट पर धागे की हाथ से की गई खूबसूरत कढ़ाई और कॉलर पर सितारों का हल्का काम था.

शिखर अपने इस पारंपरिक अंदाज में बहुत ही हैंडसम लग रहे थे. लोगों को दूल्हा-दुल्हन का यह ट्विनिंग लुक काफी पसंद आ रहा है.