साउथ की इस धांसू फिल्म ने बजट से 5 गुना ज्यादा की कमाई, खूंखार विलेन ने निभाया था ‘हीरो’ का किरदार

अपने बजट से 5 गुना ज्यादा कमाई करने वाली ये साउथ फिल्म क्या आपने देखी है. फिल्म में एक ऐसे अभिनेता ने लीड रोल किया जिसने 1755 करोड़ की फिल्म में विलेन का किरदान अदा किया था.
Aavesham

साउथ की इस धांसू फिल्म

अगर आप फिल्मों के शौकीन है और कुछ अच्छा देखने का मन है तो ये खबर आपके लिए है. इस लेख में हम आपको एक ऐसी साउथ फिल्म के बारे में बताने जा रहे है जिसने अपने बजट से 5 गुना ज्यादा कमाई है. समें एक ऐसे कलाकार ने लीड रोल निभाया था जिसने 2024 में ही एक 1755 करोड़ कमाने वाली फिल्म में विलेन का किरदार भी अदा किया था. ये फिल्म साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका

कम बजट की इस मलयालम फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाका किया कि कमाई कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया. अब बिना देर किए आपको बता देते हैं कि आखिर यहां किस फिल्म की बात हो रही है. तो इस फिल्म का नाम है ‘आवेशम’. आवेशम मलयालम भाषा की फिल्म है जो सिनेमाघरों में 17 अप्रैल 2024 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बड़े पर्दे के बाद ओटीटी पर भी जमकर धूम मचाई थी.

फहद फाजिल का दमदार रोल

‘आवेशम’ में फहद फाजिल ने बेंगलुरु के एक अतरंगी और दबंग गैंगस्टर का किरदार निभाया था. गौरतलब है कि फहाद साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पुष्पा और पुष्पा 2 जैसी फिल्मों में निगेटिव रोल में नजर आए थे. फिल्म में फहद फाजिल के साथ-साथ रोशन शाहनवाज, मिथुन जयशंकर, मंसूर अली खान और साजिन गोपू जैसे कलाकारों ने भी अहम किरदार निभाया था.

30 करोड़ रुपये की लागत

आईएमडी के अनुसार इस फिल्म को बनाने में 30 करोड़ रुपये का खर्च आया था. रिलीज के बाद इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 84 करोड़ रुपये की कमाई की थी. साथ ही दुनियाभर में फिल्म ने करीब 155 करोड़ रुपये बटोरे थे, यानी की इसका कलेक्शन लागत से 5 गुना ज्यादा हुआ था. IMDb की रिपोर्ट के मुताबिक पुष्पा 2 की दुनियाभर में कमाई कीब 1755 करोड़ रुपये हुई थी.

ये भी पढ़ें-OTT Releases This Week: ओटीटी पर इस हफ्ते होगा भरपूर मनोरंजन, रिलीज होंगी दमदार फिल्में और वेब सीरीज, देखें लिस्ट

ज़रूर पढ़ें