अनिल कपूर की नई फिल्म ‘Subedaar’ का टीजर रिलीज, ओटीटी के इस प्लेटफॉर्म पर मचाएगी धमाल
सूबेदार का टीजर रिलीज
Subedaar Teaser 0ut: साल 2025 बॉलीवुड सिनेमा के नाम रहा है, क्योंकि कई ऐसी हिन्दी फिल्में रिलीज हुईं जिन्होंने इस साल को यादगार बना दिया. वहीं इस वर्ष यानी 2026 के शुरुआती दिनों में फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज़ हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. वहीं लंबे समय के इंतज़ार के बाद अब मशहूर एक्टर अनिल कपूर ओटीटी स्क्रीन पर दिखने वाले हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘सूबेदार’ का टीज़र रिलीज़ हो गया है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है. बता दें कि इस फिल्म में अनिल कपूर एक धाकड़ एक्शन अवतार में नज़र आने वाले हैं और आप इसे ओटीटी के प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे.
कैसा है ‘सूबेदार’ का टीजर?
इस 1 मिनट 16 सेकंड के टीजर ने फैंस का दिल जीत लिया है, जिसमें अनिल कपूर इंटेंस रोल में नजर आ रहे हैं. फिल्म में वह अर्जुन मौर्या का किरदार निभा रहे हैं, जो अपने परिवार और घर की रक्षा के लिए दुश्मनों से टकरा जाता है. टीजर की शुरुआत में अर्जुन को अपमान सहते हुए दिखाया गया है, लेकिन जब उनकी सहनशीलता जवाब दे जाती है, तो उनका बेहद आक्रामक और रौद्र रूप सामने आता है.
एक्टर अनिल कपूर को इस नए एक्शन अवतार में देख फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है और वे टीजर को ‘झक्कास’ बता रहे हैं. सुरेश त्रिवेणी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनिल की अदाकारी की जमकर तारीफ हो रही है. उनके साथ फिल्म में राधिका मदान, मोना सिंह, सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल और फैजल मलिक जैसे दमदार कलाकार भी नजर आएंगे. इस प्रोजेक्ट का निर्माण विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर और खुद सुरेश त्रिवेणी ने मिलकर किया है.
ये भी पढ़ें-Vadh 2 Review: संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की शानदार एक्टिंग, सीट से हिलने नहीं देगा फिल्म का सस्पेंस
कब और कहां देखें ‘सूबेदार’?
बता दें कि अनिल कपूर की फिल्म ‘सूबेदार’ 5 मार्च 2026 को ओटीटी के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. घर बैठे आप इस फिल्म का आनंद ले सकते हैं.
अनिल कपूर किन फिल्मों में नजर आने वाले हैं?
अनिल कपूर के आने वाले प्रोजेक्ट्स की लिस्ट काफी शानदार है. वह नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘फैमिली बिजनेस’ में विजय वर्मा के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. इसके अलावा, वह आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के साथ फिल्म ‘अल्फा’ के लीड रोल में हैं. उनके पास कई बड़ी फ़िल्में हैं, जिनमें शाहरुख खान की ‘किंग’, रणबीर कपूर के साथ ‘एनिमल पार्क’ और बहुप्रतीक्षित ‘नायक 2’ शामिल हैं. साथ ही अनिल कपूर ‘आंखें 2’ और ‘अभिनव बिंद्रा की बायोपिक’ जैसी बड़ी फिल्मों में लीड रोल मेन नजर आएंगे.