माता की चौकी से वायरल वीडियो पर बोलीं Sudha Chandran- भक्ति में ऐसी डूबी कि 6 मिनट में पी लिया 4 लीटर पानी

Sudha Chandran: सुधा चंद्रन का माता की चौकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया था. वीडियो में वह देवी भजनों पर नृत्य करती दिखाई दे रही थीं, लेकिन कुछ ही देर में वह इतनी भावुक हो गईं
Sudha Chandran

सुधा चंद्रन

Sudha Chandran: दिग्गज टीवी अभिनेत्री और प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना सुधा चंद्रन इस साल जनवरी की शुरुआत में अचानक चर्चा में आ गई थीं. उनके घर में आयोजित माता की चौकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया था. वीडियो में वह देवी भजनों पर नृत्य करती दिखाई दे रही थीं, लेकिन कुछ ही देर में वह इतनी भावुक हो गईं कि खुद पर नियंत्रण खो बैठीं और पूरी तरह भक्ति भाव में डूबती नजर आईं.

वायरल वीडियों पर आईं लोगों की प्रतिक्रियाएं

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं. कुछ लोगों ने इसे सच्ची आस्था और श्रद्धा की अभिव्यक्ति बताया, तो वहीं कई यूजर्स ने इसे दिखावा करार देते हुए अभिनेत्री पर सुर्खियां बटोरने का आरोप लगाया. इस पूरे विवाद के बीच अब सुधा चंद्रन ने उस घटना को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. हाल ही में उन्होंने ‘हिंदी रश’ से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें उस समय की स्थिति ठीक से याद भी नहीं है.

सुधा चंद्रन ने कहा देवी उनके भीतर प्रवेश कर गई थी

सुधा चंद्रन ने बताया कि वह यह दावा नहीं कर सकतीं कि देवी उनके भीतर प्रवेश कर गई थीं, क्योंकि ऐसा होने पर शरीर उस ऊर्जा को सहन ही नहीं कर पाएगा. उनके मुताबिक, संभव है कि देवी का आशीर्वाद या उनका कोई अंश उस समय महसूस हुआ हो, लेकिन वह इस बारे में निश्चित तौर पर कुछ नहीं कह सकतीं. उन्होंने कहा कि वह खुद को इस अनुभव के लिए धन्य मानती हैं और ऐसी बातों में उनका हमेशा से विश्वास रहा है.

6-7 मिनट में पी लिया 4 लीटर पानी

सुधा चंद्रन ने यह भी बताया कि उस घटना के बाद वह बेहद थक गई थीं. परिवार वालों के अनुसार, उन्होंने करीब 6-7 मिनट में लगभग 4 लीटर पानी पी लिया था. उन्होंने कहा कि यह सामान्य इंसान के लिए संभव नहीं लगता. उनके पति ने उन्हें बताया कि वह पानी के लिए लगातार आग्रह कर रही थीं. इस पर सोशल मीडिया पर कई तरह की टिप्पणियां भी आईं. कुछ लोगों ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि वह अब तक नए साल की पार्टी के नशे में हैं, लेकिन अभिनेत्री ने इन बातों को हंसी में टाल दिया और कहा कि हर व्यक्ति की सोच अलग होती है.

घर में रखा था माता की चौकी का आयोजन

यह घटना उस समय की है जब सुधा चंद्रन ने अपने घर पर माता की चौकी का आयोजन किया था, जिसमें टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग शामिल हुए थे. वायरल वीडियो में वह ऐसी स्थिति में दिखाई दीं, जैसे उन पर किसी भाव का गहरा असर हो गया हो. वह हॉल में इधर-उधर घूमती नजर आईं, जबकि परिवार के सदस्य और मेहमान उन्हें संभालने की कोशिश करते दिखाई दिए. वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों ने उनके व्यवहार को लेकर सवाल भी उठाए थे.

टीवी जगत में सक्रिय है सुधा चंद्रन

वर्कफ्रंट की बात करें तो सुधा चंद्रन आज भी टीवी जगत में सक्रिय हैं और अपने किरदारों के लिए सराही जाती हैं. हाल ही में उन्हें ‘नागिन’ के शुरुआती दो सीजन में यामिनी रहेजा के नकारात्मक किरदार के लिए काफी प्रशंसा मिली. अपने लंबे करियर में उन्होंने ‘ये है मोहब्बतें’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और ‘माता की चौकी: कलयुग में भक्ति की शक्ति’ जैसे कई लोकप्रिय धारावाहिकों में अहम भूमिकाएं निभाई हैं.

ये भी पढे़ं- सुधा चंद्रन के साथ क्‍या हुआ? माता की चौकी में अचानक बदले हाव-भाव, वीडियो वायरल

ज़रूर पढ़ें