Sunny Deol: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बंटवारा 1947 के प्रमोशन में व्यस्त हैं. लेकिन फिल्म की रिलीज से पहली ही एक्टर विवादों में घिर गए हैं. हाल ही में फिल्म के प्रचार के दौरान सनी देओल का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.
सनी देओल ने क्या कहा?
दरअसल, पटना में फिल्म के प्रमोशन इवेंट के दौरान सनी देओल ने अपने पिता और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की एक पुरानी बात को याद किया. उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र ने पाकिस्तान को भारत की ‘मौसी’ बताया था. बता दें, सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘बंटवारा 1947 का बैकग्राउंड पाकिस्तान से जुड़ा हुआ है, इसलिए इवेंट के दौरान जब एक रिपोर्टर ने एक्टर से पूछा कि वह पाकिस्तान को किस नजरिए से देखते हैं? इसपर जवाब देते हुए सनी देओल ने कहा,”पहले दोनों देश एक ही थे. जैसे मेरे पिता कहा करते थे कि भारत मां है और पाकिस्तान भारत से ही अलग होकर बना है, इसलिए वह मौसी है. हम सब एक दूसरे से जुड़े हुए हैं.”
If opportunism is an art, Sunny Deol is the artist. pic.twitter.com/aCnQDWY8KV
— AS. (@anshikaasaxena) August 3, 2026
यह भी पढ़ें: OTT Releases This Week: इस वीक OTT पर होगा धमाका, ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ समेत रिलीज होंगी ये 5 फिल्में-सीरीज
फैंस कर रहे ट्रोल
पाकिस्तान को मौसी बताने वाला सनी देओल का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. एक्टर का यह बयान कई लोगों को रास नहीं आया है , जिसके चलते लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘अगर मैसी का फायदा उठाना एक कला है, तो सनी देओल इसके कलाकार हैं.’ एक अन्य यूजर ने लिखा,’गदर से गद्दा क्यों. तारा संघ अब सकीना के साथ पाकिस्तान में रहेंगे?’
कब रिलीज होगी फिल्म?
सनी देओल स्टारर ‘बंटवारा 1947’,14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में सनी देओल के अलावा शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, अली फजल और अभिमन्यु सिंह हैं. बता दें, यह फिल्म भारत के बंटवारे की भूमिका पर आधारित है.
