Karuppu BO Collection Day 1: सूर्या की ‘करुप्पू’ का धमाल, पहले दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई से इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

Karuppu Box Office Collection Day 1: फिल्म 'करुप्पू' को पहले ही दिन जबरदस्त ओपनिंग मिली. फैंस ने सूर्या के दमदार अंदाज और एक्शन को खूब पसंद किया. रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन करीब 15.50 करोड़ रुपये की कमाई की.
Karuppu box office collection

‘करुप्पू’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

Karuppu Box Office Collection Day 1: साउथ एक्टर सूर्य इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘करुप्पू’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. पहले इसे 14 मई को रिलीज किया जाना था, लेकिन आर्थिक परेशानी की वजह से इसकी रिलीज डेट एक दिन आगे बढ़ा दी गई. हालांकि, देरी के बावजूद फिल्म को फैंस से शानदार प्रतिक्रिया मिली और रिलीज होते ही इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया.

फिल्म ‘करुप्पू’ पहला दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ‘करुप्पू’ को पहले ही दिन जबरदस्त ओपनिंग मिली. फैंस ने सूर्या के दमदार अंदाज और एक्शन को खूब पसंद किया. रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन करीब 15.50 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म को लगभग 4,891 शोज मिले और इसकी ऑक्यूपेंसी भी शानदार रही, जिससे साफ पता चलता है कि दर्शकों में इसे लेकर काफी उत्साह था.

तमिल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी ‘करुप्पू’

इस शानदार कमाई के साथ ‘करुप्पू’ साल 2026 की सबसे बड़ी तमिल ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है. इसने ‘पराशक्ति’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया. इससे पहले यह रिकॉर्ड ‘पराशक्ति’ के नाम था, जिसने पहले दिन 12.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. लेकिन अब ‘करुप्पू’ ने उसे पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है.

सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली टॉप-5 फिल्में

साल 2026 में सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली तमिल फिल्मों की लिस्ट में अब ‘करुप्पू’ पहले नंबर पर पहुंच गई है. इसके बाद ‘पराशक्ति’ दूसरे नंबर पर है. वहीं Love Insurance Company तीसरे स्थान पर, Kara चौथे और Youth पांचवें नंबर पर मौजूद है.

फिल्म ‘करुप्पू’ की कहानी

अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो ‘करुप्पू’एक एक्शन और ड्रामा से भरपूर मूवी है. फिल्म में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को दिखाया गया है. सूर्या का दमदार और मास अवतार दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. उनके एक्शन सीन्स को लोग खूब एन्जॉय कर रहे हैं और कई दर्शकों ने फिल्म को पूरी तरह पैसा वसूल बताया है.

ये भी पढ़ें-Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें कब और कहां देखें

फिल्म ‘करुप्पू’ में कौन-कौन हैं?

फिल्म में तृषा कृष्णन भी अहम भूमिका में नजर आई हैं. उनकी सादगी और स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. इसके अलावा फिल्म में Indrans और Anagha Maya Ravi भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन आरजे. बालाजी ने किया है.

ज़रूर पढ़ें