Karuppu BO collection Day 8: 29 साल बाद सूर्या ने रचा इतिहास, करुप्पु बनी करियर की पहली 200 करोड़ी फिल्म

Karuppu BO collection Day 8: फिल्म की कमाई लगातार बढ़ती जा रही है. शुरुआत से ही दर्शकों ने इसे अच्छा रिस्पॉन्स दिया और यही वजह है कि वीकेंड के साथ-साथ वीकडेज में भी फिल्म मजबूत पकड़ बनाए हुए है. अब फिल्म एक और बड़े वीकेंड की तैयारी में है, जिससे इसकी कमाई में और तेजी आने की उम्मीद की जा रही है.
Suriya Karuppu box office collection

करुप्पु बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8

Karuppu BO collection Day 8: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन हो चुके हैं और इतने कम समय में ही इसने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. खास बात यह है कि ‘करुप्प’ अब सूर्या के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है. फिल्म ने दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है, जिससे इसकी सफलता साफ नजर आ रही है.

करुप्पु ने कितने रुपये कमाए?

फिल्म की कमाई लगातार बढ़ती जा रही है. शुरुआत से ही दर्शकों ने इसे अच्छा रिस्पॉन्स दिया और यही वजह है कि वीकेंड के साथ-साथ वीकडेज में भी फिल्म मजबूत पकड़ बनाए हुए है. अब फिल्म एक और बड़े वीकेंड की तैयारी में है, जिससे इसकी कमाई में और तेजी आने की उम्मीद की जा रही है.

रिलीज के 8वें दिन फिल्म ने करीब 7.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके बाद भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 121.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

करुप्पु वर्ल्डवाइड कलेक्शन

अगर फिल्म के ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार ‘करुप्पु’ ने भारत में लगभग 140.86 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. सिर्फ भारत ही नहीं विदेशों में भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 8 दिनों के अंदर करीब 60 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. इसी के साथ फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200.86 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है.

ये भी पढ़ें-कंगना रनौत के गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां… क्या एक्ट्रेस ने गुपचुप कर ली शादी? वायरल वीडियो देख फैंस हैरान

क्या 300 करोड़ कमा पाएगी फिल्म करुप्पु?

बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट लगभग 130 करोड़ रुपये है. ऐसे में फिल्म ने अपनी लागत निकालने के साथ-साथ अच्छा मुनाफा भी कमाना शुरू कर दिया है. बॉक्स ऑफिस पर इसकी मजबूत पकड़ को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर सकती है. अभी फिल्म को रिलीज हुए सिर्फ 8 दिन ही हुए हैं, इसलिए इसके कलेक्शन में और बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है.

ज़रूर पढ़ें