विजय थलापति के शपथ ग्रहण में पहुंचीं तृषा कृष्णन, स्टाइलिश ड्रेसअप ने खींचा सबका ध्यान, फोटो वायरल
एक्ट्रेस तृषा कृष्णन
Tamil Nadu CM Oath Ceremony: तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में बड़ी जीत दर्ज की है. उनकी पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) को पूरे राज्य में लोगों का शानदार समर्थन मिला, जिसके बाद विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं. आज यानी 10 मई को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस खास मौके पर अभिनेत्री तृषा कृष्णन भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचीं, जहां वह काफी खुश और उत्साहित नजर आईं.
शपथ से पहले तृषा कृष्णन विजय के घर पहुंचीं
थलापति विजय ने 10 मई सुबह 10 बजे चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने से पहले एक्ट्रेस तृषा कृष्णन विजय के घर पहुंचीं और कुछ समय वहां रुकने के बाद समारोह स्थल के लिए रवाना हो गईं. अब उनका नेहरू स्टेडियम पहुंचने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह काफी उत्साहित नजर आ रही हैं.
स्टाइलिश ड्रेसअप ने खींचा सबका ध्यान
तृषा कृष्णन और थलापति विजय काफी अच्छे दोस्त माने जाते हैं और दोनों कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. ऐसे में तृषा का विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होना स्वाभाविक था. समारोह में तृषा बेहद खूबसूरत और एलिगेंट लुक में नजर आईं.
Tamil Nadu: Actor Trisha Krishnan at the Jawaharlal Nehru Stadium in Chennai, where TVK Chief C Joseph Vijay will take oath as the Chief Minister of Tamil Nadu, shortly. pic.twitter.com/VmvDUqIjIq
— ANI (@ANI) May 10, 2026
उनके सिंपल लेकिन स्टाइलिश ड्रेसअप ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. वहीं विजय के मुख्यमंत्री बनने की खुशी भी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी.
इन फिल्मों में दोनों ने साथ काम किया
थलापति विजय और तृषा कृष्णन कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं. दोनों ने Ghilli, Thirupaachi, Aathi और Kuruvi जैसी फिल्मों में काम किया है. फैंस उनकी जोड़ी और ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को काफी पसंद करते हैं. लंबे समय से दोनों के रिश्ते को लेकर भी चर्चाएं होती रही हैं और कई बार उन्हें साथ में देखा गया है. हालांकि, विजय और तृषा ने अब तक अपने रिश्ते की खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.