Bandar Trailer: बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ का फैंस में बढ़ा क्रेज, 21 मई को रिलीज होगा मूवी का ट्रेलर

Bandar Trailer: खास तौर पर बॉबी देओल का रफ और रेट्रो-रॉकस्टार अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. इसके विजुअल्स और अनप्रेडिक्टेबल स्टोरीलाइन को लेकर भी काफी चर्चा देखने को मिली.
Bandar Trailer

Bandar Trailer

Bandar Trailer: बॉलीवुड अभिनेता की आगामी फिल्म ‘बंदर’ इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है. फिल्म का निर्देशन ने किया है और इसे साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में गिना जा रहा है. फिल्म से जुड़ा हर नया अपडेट फैंस की उत्सुकता को लगातार बढ़ा रहा है.

टीजर ने बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता

फिल्म के टीजर और पहले गाने ने पहले ही दर्शकों के बीच अलग माहौल बना दिया था. इसमें एक डार्क, बिखरी हुई और इंटेंस दुनिया की झलक दिखाई गई, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया. खास तौर पर बॉबी देओल का रफ और रेट्रो-रॉकस्टार अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. इसके विजुअल्स और अनप्रेडिक्टेबल स्टोरीलाइन को लेकर भी काफी चर्चा देखने को मिली.

21 मई को रिलीज होगा ट्रेलर

अब मेकर्स फिल्म का ट्रेलर 21 मई को रिलीज करने जा रहे हैं, जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है. माना जा रहा है कि ट्रेलर में फिल्म की कहानी और इसके इमोशनल व कैओटिक माहौल की बड़ी झलक देखने को मिलेगी.

दमदार स्टारकास्ट आएगी नजर

फिल्म में बॉबी देओल के साथ सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, सपना पब्बी, सबा आजाद, ऋद्धि सेन, जितेंद्र जोशी, इंद्रजीत और नागेश भोसले जैसे कलाकार अहम किरदारों में नजर आएंगे.

कब रिलीज होगी फिल्म?

यह पहली बार है जब बॉबी देओल और अनुराग कश्यप किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं, जिसकी वजह से भी दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर खास उत्साह बना हुआ है. फिल्म की कहानी सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है. वहीं इसका निर्माण निखिल द्विवेदी की सैफ्रन मैजिकवर्क्स ने जी स्टूडियोज के सहयोग से किया है. ‘बंदर’ 5 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

ये भी पढे़ं- Raja Raghuvanshi Case पर आ रही है क्राइम थ्रिलर फिल्म, फर्स्ट लुक कर देगा हैरान

ज़रूर पढ़ें