June 2026 Movies: जून महीने में धमाल मचाने आ रही हैं ये बड़ी फिल्में, एक्शन और देशभक्ति का लगेगा जबरदस्त तड़का
जून 2026 में ये फिल्में रिलीज होंगी
Upcoming Bollywood Movies June 2026: अगर आप भी मूवी लवर हैं और फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. मई का महीना कुछ ही दिनों बाद खत्म हो जाएगा, इसके बाद जून महीने की शुरुआत होगी. जून का पूरा महीना मनोरंजन से भरपूर रहने वाला है, क्योंकि इस महीने एक्शन, कॉमेडी, रोमांस से लेकर देशभक्ति तक कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार हैं. गर्मियों की छुट्टियां भी चल रही हैं और कई सारी फिल्में एक साथ रिलीज होने वाली हैं, इसलिए मूवी लवर्स के लिए जून का महीना किसी तोहफे से कम नहीं है. ऐसे में आइए जानते हैं कि जून महीने में कौन-कौन सी मजेदार फिल्में रिलीज होंगी.
‘है जवानी तो इश्क होना है’
फेमस डायरेक्टर डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. यह एक कॉमेडी फिल्म है जो 5 जून 2026 को रिलीज होगी. इस फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आएंगे, जबकि इनके साथ मौनी रॉय, मनीष पॉल, जिमी शेरगिल, राकेश बेदी और चंकी पांडे जैसे मशहूर कलाकार भी एक साथ नजर आएंगे.

कहानी की बात करें तो फिल्म में ज़्म नाम के लड़के की कहानी दिखाई गई है, जिसे एक साथ दो लड़कियों से प्यार हो जाता है. यह फिल्म बड़े पर्दे पर देखने में काफी मनोरंजक होने वाली है.
‘बंदर’
5 जून 2026 को ही फिल्म ‘बंदर’ भी रिलीज होने के लिए तैयार है. इस फिल्म में बॉबी देओल लीड रोल में नजर आएंगे. उनके साथ सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, सपना पब्बी, सबा आजाद, रिद्धि सेन, जितेंद्र जोशी, इंद्रजीत सुकुमारन और नागेश भोसले जैसे कई मशहूर कलाकार भी दिखाई देंगे.

फिल्म ‘बंदर’ को सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने मिलकर तैयार किया है. इसके अलावा, इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है.
‘भारत भाग्य विधाता’
अगर आप देशप्रेमी हैं और देशभक्ति फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो 12 जून 2026 को ‘भारत भाग्य विधाता’ मूवी सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को मनोज तपड़िया ने लिखा है और कंगना रनौत लीड रोल में नजर आएंगी.

इसके अलावा गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे, आशा शेलार, सुहिता थट्टे, रसिका अघासे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान जैसे सितारे भी इसमें दिखाई देंगे. फिल्म की कहानी मुंबई के एक हॉस्पिटल पर हुए आतंकी हमले की सच्ची घटना पर आधारित बताई जा रही है.
‘मैं वापस आऊंगा’
जून महीने में ही ‘मैं वापस आऊंगा’ फिल्म रिलीज होगी. इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी यह फिल्म 12 जून को थिएटर में रिलीज होगी. ‘मैं वापस आऊंगा’ एक लव स्टोरी पर आधारित फिल्म है.

इसमें नए कलाकार वेदांग रैना (कीनु) और शरवरी (जिया) मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे.
‘वेलकम टू द जंगल’
जून के आखिरी महीने में कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगने वाला है. 26 जून 2026 को अहमद खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ देशभर के सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, लारा दत्ता, जैकलिन फर्नांडीज, परेश रावल, अरशद वारसी, जॉनी लीवर, राजपाल यादव जैसे 20 से ज्यादा मशहूर कलाकार एक साथ नजर आएंगे.