Sadhvi Shail: कौन हैं साध्वी शैल? 30 सुंदरियों को पछाड़ जीता Miss India 2026 का खिताब, 7 लैंग्वेज पर है कमांड

Miss India 2026 Sadhvi Shail: साध्वी शैल गोवा से ताल्लुक रखती हैं. वे एक मॉडल होने के साथ-साथ एंटरप्रेन्योर भी हैं. शैल कई सारे शो में रैंप वॉक कर चुकी हैं, जिसमें कैलिफोर्निया बरिटो जैसा प्रसिद्ध कार्यक्रम शामिल हैं. वे एक कंस्ट्रक्शन कंपनी की को-फाउंडर भी हैं.
who is Sadhvi shail miss india world 2026 all details about her

गोवा की साध्वी शैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब

Miss India 2026 Sadhvi Shail: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित मिस इंडिया 2026 के 60वें संस्करण में गोवा की साध्वी शैल ने बाजी मारी है. देश के अलग-अलग हिस्सों से प्रतियोगिता में शामिल हुईं 30 सुंदरियों को पछाड़कर शैल ने खिताब हासिल किया. उन्होंने ब्यूटी और इंटेलिजेंस से सभी को प्रभावित किया.

7 भाषाओं पर कमांड

साध्वी शैल गोवा से ताल्लुक रखती हैं. वे एक मॉडल होने के साथ-साथ एंटरप्रेन्योर भी हैं. शैल कई सारे शो में रैंप वॉक कर चुकी हैं, जिसमें कैलिफोर्निया बरिटो जैसा प्रसिद्ध कार्यक्रम शामिल हैं. वे एक कंस्ट्रक्शन कंपनी की को-फाउंडर भी हैं. साध्वी की 7 अलग-अलग भाषाओं पर कमांड है, लिख, पढ़ और बोल सकती हैं. साध्वी ने कनाडा की प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स में डबल मेजर किया है.

‘भारत का नाम रोशन करना है’

मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 का खिताब जीतने के बाद समाचार न्यूज एजेंसी ANI से साध्वी शैल ने कहा कि मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि मुझे ये मौका मिला. उन्होंने आगे कहा कि सभी कंटेस्टेंट्स के बीच एक मजबूत रिश्ता था और प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने बहुत अच्छा समय बिताया. उन्होंने साथी प्रतियोगियों को विनर्स बताया, उन्होंने कहा कि ये पूरी प्रतियोगिता कलेक्टिव ग्रोथ और दोस्ती के बारे में थी.

शैल ने आगे कहा कि मेरे लिए मेरी सारी सखियां आज के लिए विनर्स हैं. हम बस यही चाहते हैं कि हम भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन करें. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए करीब 10 किलो वजन घटाया.

ये भी पढ़ें: ‘उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन ही लड़ेगा चुनाव…’ कांग्रेस से कैसे तय होगा सीटों का बंटवारा, अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा

रनर अप कौन रहा?

इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र राजनंदिनी पवार फर्स्ट रनर अप रहीं. वहीं जम्मू कश्मीर श्री अद्वैता सेकंड रनर अप रहीं. जीएनटी के मुताबिक साध्वी शैल को फोटोग्राफी, बैडमिंटन, स्केचिंग के साथ-साथ मधुमक्खी पालन और टैक्सीडर्मी पसंद है. शैल उन बच्चों के लिए काम करती हैं जो सुनने और बोलने में समर्थ नहीं हैं. भविष्य में शैल विश्वविद्यालय खोलना चाहती हैं. इस संस्थान में पढ़ाई के साथ-साथ का स्किल पर भी फोकस होगा. मिस वर्ल्ड 2026 की प्रतियोगिता वियतनाम में होने वाली है, जिसमें साध्वी शैल भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.

ज़रूर पढ़ें