Yash Toxic Trailer: यश की ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर रिलीज, एक्शन और रोमांस से भरपूर दिखी फिल्म

Yash Toxic Trailer: फिल्म के ट्रेलर में यश का दमदार और जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है. उनके साथ कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया भी लीड रोल में नजर आ रही हैं. दोनों के साथ यश की केमिस्ट्री की झलक भी ट्रेलर में दिखाई गई है.
Yash Toxic Trailer

फिल्म टॉक्सिक का ट्रेलर रिलीज

Yash Toxic Trailer: कन्नड़ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ लंबे समय से सुर्खियों में है. फिल्म की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रिलीज में अभी समय है, लेकिन मेकर्स ने ट्रेलर जारी कर फैंस का इंतजार जरूर खत्म कर दिया है. ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे दर्शकों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

एक्शन-रोमांस और सस्पेंस से भरपूर है ट्रेलर

फिल्म के ट्रेलर में यश का दमदार और जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है. उनके साथ कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया भी लीड रोल में नजर आ रही हैं. दोनों के साथ यश की केमिस्ट्री की झलक भी ट्रेलर में दिखाई गई है.

ट्रेलर में एक्शन के साथ रोमांस, सस्पेंस और थ्रिल का भी तड़का देखने को मिलता है. कई एक्शन सीक्वेंस काफी बड़े स्तर पर फिल्माए गए हैं, जिन्हें देखकर फैंस को ‘एनिमल’, ‘पुष्पा’ और ‘केजीएफ 2’ जैसी फिल्मों की याद आ सकती है.

पहले 19 मार्च को रिलीज होनी थी फिल्म

बता दें कि ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट पहले 19 मार्च तय की गई थी. फिल्म को लेकर पोस्टर और टीजर भी पहले ही जारी किए जा चुके थे. हालांकि, इसी डेट पर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की रिलीज का ऐलान होने के बाद ‘टॉक्सिक’ की रिलीज आगे बढ़ा दी गई. उस समय मेकर्स ने फिल्म की रिलीज टालने की वजह खाड़ी युद्ध को बताया था. अब फिल्म की नई रिलीज डेट को लेकर फैंस की नजरें मेकर्स के ऐलान पर हैं.

ये भी पढ़ें-‘रामायण’ की रिलीज डेट बदली, भारत में 6 नवंबर को नहीं इस दिन रिलीज होगा फर्स्ट पार्ट, मेकर्स ने किया कन्फर्म

चार साल से बड़े पर्दे पर नहीं दिखे यश

यश को लास्ट टाइम साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ में देखा गया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और यश का रॉकी भाई वाला रोल फैंस के बीच काफी फेमस हुआ. ‘केजीएफ 2’ की सफलता के बाद यश ने लगभग चार साल तक कोई फिल्म रिलीज नहीं की है. ऐसे में लंबे ब्रेक के बाद ‘टॉक्सिक’ के जरिए उनकी वापसी को लेकर फैंस में काफी उत्साह है और फिल्म से भी बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं.

ज़रूर पढ़ें