दिल्ली में फ्लाईओवर पर खड़ी कार में मिली 3 लाशें, एक महिला और 2 पुरुष शामिल; पुलिस कर रही जांच

पूरा मामला दिल्ली के पश्चिम विहार के पास पीरागढ़ी क्षेत्र का है. यहां दोपहर करीब साढ़े 3 बजे फ्लाईओवर पर खड़ी कार में संदिग्ध परिस्थितियों में 3 शव मिलने से हड़कंप मच गया.
Bodies of 3 people were found in a parked car in Delhi.

दिल्ली में खड़ी कार में 3 लोगों के शव मिले.

Delhi News: दिल्ली में फ्लाईओवर पर खड़ी कार में 3 शव मिलने से हड़कंप मच गया. इनमें एक महिला और दो पुरुषों के शव शामिल हैं. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. हालांकि तीनों की मौत कैसे हुई, इसका अभी तक पता नहीं चला है. हालांकि तीनों की पहचान कर ली गई है.

डेड बॉडी पर नहीं मिले चोट के निशान

पूरा मामला दिल्ली के पश्चिम विहार के पास पीरागढ़ी क्षेत्र का है. यहां दोपहर करीब साढ़े 3 बजे फ्लाईओवर पर खड़ी कार में संदिग्ध परिस्थितियों में 3 शव मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में अभी तीनों शवों पर चोट के निशान नहीं मिले हैं. ना ही अभी तक हत्या के संकेत मिले हैं. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले में जांच की जाएगी.

तीनों की शिनाख्त हुई

दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर लगभग 3:50 बजे पीरागढ़ी फ्लाईओवर की सर्विस लेन के पास एक कार में तीन व्यक्तियों के पड़े होने की सूचना मिली थी. तीनों व्यक्तियों में कोई भी प्रतिक्रिया नहीं हो रही रही थी. जिसके बाद मौके पर पहुंचे तो तीनों के शव बरामद हुए. तीनों की पहचान रणधीर (76), नरेश सिंह (47) और लक्ष्मी देवी (40) के रूप में हुई है. इनमें से एक वाहन का मालिक भी शामिल है.

जहर पीकर जान देने की आशंका

दिल्ली पुलिस के मुताबिक सभी मृतकों की पहचान कर ली गई है. लेकिन अभी तक हत्या के कोई भी सबूत नहीं मिले हैं. आशंका है कि तीनों ने जहर पीकर जान दे दी है. हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा.

ये भी पढे़ं: हिरासत में दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, जनकपुरी हादसे में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे

ज़रूर पढ़ें