Delhi: AAP विधायक प्रकाश जारवाल डॉक्टर आत्महत्या मामले में दोषी करार, राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनाया फैसला
Delhi: डॉ. राजेंद्र सिंह ने 18 अप्रैल, 2020 को अपने आवास पर आत्महत्या कर ली थी.
AAP विधायक प्रकाश जारवाल
Delhi: बुधवार, 28 फरवरी को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया. एवेन्यू कोर्ट ने डॉक्टर आत्महत्या मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जारवाल को दोषी करार दिया है. AAP विधायक प्रकाश जारवाल को आईपीसी की धारा 306 और 120बी के तहत दोषी ठहराया गया है. 52 वर्षीय डॉ. राजेंद्र सिंह ने 18 अप्रैल, 2020 को अपने आवास पर आत्महत्या कर ली थी.

