‘9 जिलों में TMC का खाता भी नहीं खुला’, अमित शाह बोले- गंगोत्री से गंगा सागर तक BJP की सरकार

West Bengal CM: कोलकाता में हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी के नाम पर अंतिम मुहर लग गई है. इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जनता को संबोधित भी किया है.
Amit shah

पश्चिम बंगाल का नया सीएम

West Bengal CM: पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज का दिन ऐतिहासिक दिन है. बंगाल में भाजपा की पहली बार सरकार बनने जा रही है. कोलकाता में हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी के नाम पर अंतिम मुहर लग गई है. खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुभेंदु के नाम का ऐलान किया. शुभेंदु अधिकारी कल यानी 9 मई को सुबह 11 बजे कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बंगाल की जनता को संबोधित भी किया है.

सभी नवनिर्वाचित विधायकों को मेरा प्रणाम- शाह

उन्होंने कहा, ‘इतना बड़ा विधायक दल भारतीय जनता पार्टी का आज हमारा है. वह सभी नवनिर्वाचित विधायकों को मेरा प्रणाम जाऊंगा. मित्रों सबसे पहले मैं दो हाथ जोड़कर बहुत जिम्मेदारी के साथ बंगाल की जनता को कोटि कोटि धन्यवाद करना चाहता हूं. जिस प्रकार का माहौल कम्युनिस्टों के समय से यहां पर बनाया जाता था ममता जी ने इसको और गहरे तरीके से भय में परिवर्तित किया. वहां मत की अभिव्यक्ति लगभग असंभव थी. सैकड़ों उदाहरण हमारे सामने हैं. उस क्रूरता के बीच में भारतीय जनता पार्टी और हमारे नेता नरेंद्र मोदी पर भरोसा करकर बंगाल की जनता ने जो प्रचंड विजय हमें दी है इसके लिए मैं बहुत बहुत धन्यवाद.’

शाह ने अपने भाषण में आगे कहा कि ‘मैं पार्टी की ओर से यह भी कहना चाहता हूं कि बंगाल की जनता ने हमसे जो अपेक्षाएं रखी है जिस आशा से जो बड़ा मैंडेट दिया है. हम पूरा प्रयास करेंगे कि आपके विश्वास को तनिक भी ठेस ना पहुंचे इसमें कही कमी ना रहे. हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि हर नई सुनार बांगला के लक्ष्य को लेकर हम चले और बंगाल की जनता की अपेक्षाओं को पूर्ण करें.’

9 जिलों में टीएमसी का खाता तक नहीं खुला-शाह

अमित शाह ने कहा कि इस बार 9 जिलों में टीएमसी का खाता तक नहीं खुला. आज देश में गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक भाजपा का सरकार है. पश्चिम बंगाल में नई भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह केवल सत्ता के हस्तांतरण का गवाह नहीं बनेगा, बल्कि उन परिवारों के प्रति संवेदना और सम्मान का प्रतीक भी होगा जिन्होंने बीते वर्षों में राजनीतिक संघर्ष में अपने अपनों को खोया है.

वोट चोरी के आरोप पर क्या बोले शाह

वोट चोरी के आरोपों पर शाह ने बोला कि मैं आज कांग्रेस पार्टी को कहने आया हूं कि हम तो 2014 से शासन में आए हैं. तमिलनाडु में 1967 से अब तक कोई सीएम नहीं बन पाया. ये सभी वोट चोरी थी क्या? पश्चिम बंगाल में 49 साल से आपका सीएम नहीं बना है. वो सभी वोट चोरी थी क्या? सिक्किम में 42 साल से आपका सीएम नहीं बना है. बिहार में 36 साल से नहीं बना है. गुजरात में 30 साल से नहीं बना है. उड़ीसा में 26 साल से नहीं बना है. नागालैंड में 23 साल से नहीं बना है. महाराष्ट्र में 12 साल से नहीं बना है. अगर ये सभी वोट चोरी है, तो वोट चोरी करने वाले तो आपके साथ बैठे हैं.

ये भी पढे़ं- बड़वानी में घायल को अस्पताल पहुंचाने के बाद 2 राहगीर आपस में भिड़े, राहवीर योजना के 25 हजार पर किया दावा

ज़रूर पढ़ें