‘पाकिस्‍तान खुद तय करे भूगोल में रहना या इत‍िहास बनना…’, सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी की PAK को चेतावनी

Army Chief Upendra Dwivedi: भारत के सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को सीधे तौर पर चेतावनी दी है. उन्‍होंने कहा कि अब पाकिस्तान को तय करना है कि भूगोल में रहना है या फिर इत‍िहास बनना है.
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी

Army Chief Upendra Dwivedi: सेना संवाद कार्यक्रम के दौरान देश के सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला है. उन्‍होंने साफ-साफ चेतावनी देते हुए कहा कि उसे ये तय करना होगा कि वो भूगोल का हिस्सा बनकर रहना चाहता है या फिर इतिहास का. उनके बयान से साफ है कि भारत हर हाल में आतंकवाद को खत्म करके रहेगा. उन्‍होंने कहा कि पाकिस्तान को ही तय करना है कि आगे बढ़ना चाहता है या फिर इतिहास की गलतियों में ही उलझा रहना चाहता है.

सेना प्रमुख  जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि सीमा पार से आतंकवाद और उकसावे की राजनीति जारी रही तो इसका असर पूरे क्षेत्र की स्थिरता पर पड़ेगा. उन्‍होंने कहा कि पाकिस्तान को आतंकवादियों को पनाह देना बंद करना होगा.

सेना हर चुनौती के लिए तैयार- सेना प्रमुख

जनरल द्विवेदी ने कहा कि भारत अपनी सुरक्षा और संप्रभुता से किसी तरह का समझौता नहीं करेगा. सेना हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है.  जरूरत पड़ने पर जवाब भी उसी भाषा में दिया जाएगा, जिसे दुश्मन समझता हो. उन्होंने इशारों-इशारों में यह भी स्पष्ट कर दिया कि नई दिल्ली अब पुरानी रणनीतियों से आगे बढ़ चुकी है.

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी  ने सीमा पर तैनात जवानों की तैयारी और आधुनिक सैन्य क्षमता का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय सेना सिर्फ रक्षात्मक भूमिका में नहीं, बल्कि हर परिस्थिति में निर्णायक कार्रवाई करने की क्षमता रखती है. सेना प्रमुख का यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत-पाकिस्तान संबंधों में तनाव लगातार बना हुआ है और आतंकवाद का मुद्दा फिर चर्चा में है.

इससे पहले भी आतंकवाद पर खुलकर बोल चुकी सेना

इससे पहले 12 मई को विदेश मंत्रालय (MEA) ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान चीन के पाकिस्तान को समर्थन देने पर कहा कि आतंकवाद की रक्षा करने वाले देशों को दुनिया देख रही है कि वे खुद को किसके साथ जोड़ रहे हैं. उन्हें इस बात पर विचार करना चाहिए कि ऐसे काम से उनकी प्रतिष्ठा पर क्या प्रभाव पड़ता है.

ये भी पढ़ें: पॉक्सो केस में फंसे केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे को कोर्ट से बड़ा झटका, हाई कोर्ट का गिरफ्तारी पर रोक से इनकार

ज़रूर पढ़ें