बीजेपी नेता से जुड़े 62 किलो चांदी लूटकांड के तार, गिरफ्तारी के बाद पार्टी ने किया सस्पेंड
बीजेपी कार्यकर्ता को पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता
Bihar News: बिहार के दरभंगा का चांदी लूट कांड इस समय प्रदेश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है. खास बात यह है कि इस मामले में एक बीजेपी नेता को भी गिरफ्तार किया गया है. जैसे ही इस मामले की भनक पार्टी को लगी. तत्काल गिरफ्तार हुए नेता को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पूरा मामला 63 किलो चांदी की लूट से जुड़ा हुआ है.
दरअसल पूरा मामला 7 नवंबर का है. जब दरभंगा के शोभन-एकमी बाईपास पर पर बदमाशों ने डस्टर कार को घेर लिया. यह गाड़ी बंगाल की थी. बदमाशों ने गाड़ी को घेरने के साथ ही उस पर फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें गाड़ी में सवार एक युवक को गोली लग गई. इसके बाद चांदी के बिस्कुट से भरा बैग और बोरा समेत नकदी लूटकर फरार हो गए थे.
तस्वीरें वायरल होने के बाद उठे सवाल
इस लूट कांड की जानकारी पुलिस को जैसे ही लगी वह हरकत में आ गई. आनन फानन में कई टीमें लगाकर बदमाशों की तलाश की गई. जिसके बाद 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इनमें एक नाम विशाल महासेठ उर्फ विक्की का भी है. विशाल बीजेपी का सक्रिय कार्यकर्ता रहा है. वह पार्टी में कई पदों पर काम कर चुका है. मामला सामने आने के बाद विशाल की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने की लगी. जिसमें वह कई बड़े बीजेपी नेताओं के साथ नजर आ रहा था.
पार्टी ने पत्र जारी कर दी सफाई
फोटो वायरल होने के बाद सवाल पार्टी पर भी उठने लगे. यही वजह है कि विशाल को तत्काल प्रभाव से पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया. इतना ही नहीं बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को भी सामने आकर सफाई दी है. इसके साथ ही पार्टी ने एक लेटर भी जारी किया है.
पत्र में साफ किया गया कि विशाल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया जाता है. साथ ही कहा गया कि बीजेपी और NDA संगठन की गरिमा के खिलाफ किसी भी तरह का गलत आचरण स्वीकार नहीं किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: NCP में फिर टूट की आहट? 22 विधायकों ने की CM से मुलाकात, किन मांगों पर अटकी बात



