Bihar: बिहार के जमुई में मस्जिद के बाहर ताबड़तोड़ गोलाबारी, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Bihar Crime News: बिहार के जमुई जिले के सिकंदरा पुलिस स्टेशन क्षेत्र अंतर्गत जखरा गांव में अपराधियों मस्जिद के बाहर ताबड़तोड़ गोलाबारी कर दी. इस घटना में 4 लोग घायल भी हुए हैं. आइए जानते है पूरा मामला
Bihar

Bihar

Bihar Crime News: बिहार के जमुई जिले के सिकंदरा पुलिस स्टेशन क्षेत्र अंतर्गत जखरा गांव में रविवार देर शाम एक गंभीर घटना सामने आई है. यहां पर रोजा खोलने के बाद शाम करीब 7 बजे मस्जिद से नमाज अदा कर बाहर निकल रहे लोगों पर पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने तबाड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस पूरी घटना में इलाके में दहशत फैल गई. अचानक हुई गोलाबारी से पूरे गांव में अफरा-तपरी का माहौल बन गया. लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे.

15 से 20 राउंड की फायरिंग

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि हमलावरों ने मस्जिद से निकले लोगों पर करीब 15 से 20 राउंड गोलियां चलाई. इस हमले में चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. घायलों की छाती गर्दन और कंधे पर गोलियां लगी है. वहां मौजूद लोगों और परिजनों की मदद से तुरंद लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया. सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते प्राथमिक उपचार के बाद पटना के लिए रेफर कर दिया.

घायलों की हुई पहचान

घायलों की पहचान जखरा गांव निवासी मकसूद खान के पुत्र नुमान खान, मोफीज खान, रियाजकला खान के पुत्र अरबाज खान और अलीम खान के पुत्र अरमान खान के रूप में हुई है. रेफर किए गए घायलों में नुमान खान की स्थिति अत्यंत गंभीर बताई जा रही है. इस घटना के बाद से पूरे गांव में तनाव का माहौल है. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है और मोहल्ला दो गुटों में बंटा नजर आ रहा है. स्थिति को नियंत्रम में करने के लिए तुरंत तीन थानों की पुलिस को तैनाती मौके पर की गई.

हमले की पीछे की वजह

इस हमले की पीछे की सटीक वजह का पता अभी तक नहीं चल पाया है लेकिन बताया जा रहा है कि गोलाबारी के पीछे पुरानी रंजिश थी. घायल नुमान खान के पिता मकसूद खान के अनुसार करीब छह माह पहले खेत में मवेशी चराने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जो मारपीट तक पहुंच गया था. उस मामले में केस दर्ज भी कराया गया था. इस मामले में आरोपित पक्ष को जमानत मिल गई, परिवार का आरोप है कि उसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है.

ये भी पढे़ं: UP के कई लोग ईरान में फंसे, परिजनों से नहीं हो रहा संपर्क, सलामती के लिए दुआ पढ़ रहे परिवार; सरकार से मांगी मदद

ज़रूर पढ़ें