Vistaar NEWS

बिहार में नए सीएम को लेकर कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान बनाए गए पर्यवेक्षक

shivraj singh chouhan

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)

Bihar New CM: बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर कवायद तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार अपने पद से 14 अप्रैल को इस्तीफा दे सकते हैं. इससे पहले राज्य में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है. बीजेपी ने बिहार में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक बनाया गया है.

भोपाल से पटना के लिए रवाना

केंद्रीय मंत्री को बिहार में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. सोमवार (13 अप्रैल 2026) को एनडीए के विधायक दल की बैठक हो सकती है. इस मीटिंग में विधायक दल का नेता चुना जा सकता है. पर्यवेक्षक बनाए जाने के शिवराज सिंह चौहान भोपाल से बिहार के लिए रवाना हो गए हैं.

विजय कुमार चौधरी ने क्या कहा?

बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी ने राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर प्रक्रिया जल्द शुरू होने की बात कही है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को ही मुख्यमंत्री के नाम की अनुशंसा करनी है. टाइम्स नाऊ नवभारत की खबर के मुताबिक सीएम बनने को लेकर भाजपा के पाले में गेंद हैं. पार्टी को ही इसके लिए अनुशंसा करनी है. विजय कुमार चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस पूरी प्रक्रिया में बीजेपी अहम भूमिका निभाएगी.

उन्होंने आगे कहा कि NDA के घटक दल आपस में बात करेंगे. इसके साथ ही विजय चौधरी ने कहा कि कुछ दिनों में तस्वीर साफ हो जाएगी. उन्होंने दावा के साथ कहा कि राज्य में बीजेपी का मुख्यमंत्री और JDU का उपमुख्यमंत्री होगा.

ये भी पढ़ें: ‘नहीं चाह‍िए बुलडोजर बवाल..’. नीतीश के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग, पटना में लगे पोस्टर

कैबिनेट मीटिंग 14 अप्रैल को होगी

जानकारी के मुताबिक 14 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे कैबिनेट मीटिंग आयोजित की जाएगी. ये बैठक अहम मानी जा रही है. नीतीश कुमार की अध्यक्षता में इसे अंतिम बैठक माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में शिवराज सिंह चौहान मौजूद हो सकते हैं. नीतीश कुमार ने 10 अप्रैल को राज्यसभा के सांसद की शपथ ली है.

Exit mobile version