भारत तिवारी के समर्थन में बिलौटी गांव में जुटे हजारों लोग, महापंचायत से पहले SDPO पर गिरी गाज
भरत तिवारी(File Photo)
Bihar Patna Bharat Tiwari Encounter: बिहार के भोजपुर में पिछले दिनों हुए भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर के मामले में विरोध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. एनकाउंटर के विरोध में बिलौटी गांव में महापंचायत आयोजित की गई है, जिसमें जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी शामिल हुए.इस महापंचायत से पहले प्रशासन ने लोगों के गुस्से को कम करने के लिए एक बड़े अधिकारी पर एक्शन लिया है.
एनकाउंटर मामले में लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है. यही वजह है कि सरकार कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती है. इसी को देखते हुए पहले भरत तिवारी की मां के आवेदन पर एनकाउंटर में शामिल पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ.
इसके बाद अब जगदीशपुर के एसडीपीओ राजेश वर्मा को पद से हटाकर अगले आदेश तक पुलिस मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है. कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि सरकार अब इस मामले में कार्रवाई तो कर रही है. लेकिन केवल लोगों के विरोध के बाद इस तरह का एक्शन लिया जा रहा है.
कब हुआ था एनकाउंटर
भरत तिवारी का एनकाउंटर 17 जून को किया गया था. जबकि उसने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था. बेटे की मौत के बाद परिवार ने मुठभेड़ पर सवाल खड़े किए थे. इसके साथ ही पुलिस पर हत्या का मामला दर्ज कराने की भी कोशिश की थी. मामले में SDPO, SHO और अन्य पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है. अब तक इस मामले में कुल मिलाकर 4 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं.
सम्राट सरकार का एक्शन
सम्राट सरकार ने महापंचायत से पहले ही बड़ा एक्शन हुए जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश वर्मा को हटा दिया गया है. अगले आदेश तक पुलिस मुख्यालय से अटैच किए गए हैं. सीएम सम्राट चौधरी के निर्देश के बाद ये एक्शन हुआ है. नया एसडीपीओ पंकज मिश्रा को बनाया गया है.
ये भी पढ़ें; भरत तिवारी एनकाउंटर में SDPO-SHO समेत 5 पुलिस कर्मियों पर FIR, मां ने कहा था- पिस्तौल फेंकने के बाद भी गोली मार दी