ब‍िहार: खान सर पर दर्ज होगा मर्डर का केस? रोशन आनंद ने की CBI जांच की मांग

khan sir: बिहार की राजधानी पटना में पिछले दिनों हुए कोचिंग विवाद थमने का नाम नहीं रहा है. रोशन आनंद के वकील ने कहा कि वह खान सर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराएंगे.
खान सर, प्र‍िंस यादव और रोशन आनंद

खान सर, प्र‍िंस यादव और रोशन आनंद

khan sir: बिहार की राजधानी पटना में पिछले दिनों हुआ कोचिंग विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. यह व‍िवाद उस और भी ज्‍यादा बढ़ गया जब रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत हो गई.  रोशन आनंद ने आरोप लगाया कि ग्लोबल स्‍टीडज के माल‍िक खान सर ने उनके भाई की हत्या कराई है. इसके साथ ही उन्‍होंने पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग भी की है.

रोशन आनंद के वकील की तरफ से कहा गया कि इस पूरे मामले वह खान सर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराएंगे. इसके साथ-साथ कोर्ट से अपील करेंगे कि पूरे मामले की जांच स्थानीय पुलिस की जगह सीबीआई से कराई जाए.

रोशन आनंद के भाई का शव कुछ दिन पहले नेपाल के विराटनगर की एक होटल में मिला था. वह कोचिंग विवाद मामले में फरार चल रहा था. यही वजह है कि उसकी मौत के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं.  प्रिंस की आंख पर चोट के निशान थे.  सहरसा में प्रिंस का अंतिम संस्कार किया गया था.

क्या है पटना कोचिंग विवाद का पूरा मामला

पटना में कोचिंग संचालन और छात्रों के बीच किसी बात को लेकर उपजा यह विवाद अचानक बड़ा रूप ले चुका है. इस हाई-प्रोफाइल मामले में खान सर के सुरक्षाकर्मियों पर कानून हाथ में लेने और विवाद को बढ़ाने के गंभीर आरोप लगे हैं, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया था. फिलहाल खान सर की कोचिंग के गार्ड इस समय जेल में बंद हैं. वहीं दूसरी तरफ शिक्षक रोशन आनंद को भाई की मौत के बाद जमानत मिल गई है.

खान सर ने पूरे मामले पर क्या कहा?

खान सर ने कहा प्रिंस की मौत के बाद एक 11 मिनट का वीड‍ियो शेयर किया था. इस वीड‍ियो में उन्‍होंने कहा था कि सब कुछ सही चल रहा था, अचानक से न्यूज देखकर पता चला कि रौशन आनंद सर के भाई प्रिंस की मौत हो गई है. मुझे लगा फेक न्यूज़ है, जिसने मुझे बताया उसे मैंने डांट दिया.  उन्होंने कहा, स कठिन दौर से कैसे परिवार निकलेगा, वो पता नहीं.  

खान सर ने आगे कहा, “हम दोनों के बीच हुई लड़ाई का फायदा उठाकर किसी तीसरे व्यक्ति ने यह साजिश रची है. इस मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय टीम गठित की जानी चाहिए.

ये भी पढ़ें: ‘सांसदों को पाला बदलने के लिए 15-15 करोड़ का ऑफर’, संजय राउत का बड़ा दावा, क्या शिवसेना में फिर होगा दो फाड़

ज़रूर पढ़ें